विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Howdy Modi: ...जब बच्चे ने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को रोक कर ली सेल्फी, देखें- VIDEO

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Mon, 23 Sep 2019 07:54 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 05:37 PM (IST)

हाउडी मोदी कार्यक्रम में भारतीय मूल के एक बच्चे ने ट्रंप और मोदी का रास्ता रोक सेल्फी ली। ​बच्चे की ...और पढ़ें

Howdy Modi: ...जब बच्चे ने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को रोक कर ली सेल्फी, देखें- VIDEO
Howdy Modi: ...जब बच्चे ने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को रोक कर ली सेल्फी, देखें- VIDEO

ह्यूस्टन,एएनआई।  'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब मंच की ओर आ रहे थे तो हर कोई उनके स्वागत में खड़ा था। उसी दौरान सभी का ध्यान एक बच्चे की ओर गया। दरअसल मंच के रास्ते पर दोनों नेताओं के स्वागत में खड़े लोगों के बीच मौजूद भारतीय मूल के बच्चे ने ट्रंप और मोदी का रास्ता रोक लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई।

बच्चे की मंशा जानकर पीएम नरेंद्र मोदी और डॉनल्ड ट्रंप बच्चे के साथ आ खड़े हुए और तस्वीर खिंचवाई। ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में भारतीय अमेरिकी समुदाय के हजारों लोगों की मौजूदगी ने एक तरह से अमेरिका की धरती पर मिनी इंडिया के दर्शन करा दिए। पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नॉर्थ से लेकर साउथ इंडिया तक की झलक देखने को मिली।

ब्रैड पिट से लेकर अमिताभ बच्चन की तस्वीरें दिखीं 

हाउडी मोदी कार्यक्रम में एक तरफ ब्रैड पिट से लेकर अमिताभ बच्चन की तस्वीरें दिखीं तो दूसरी तरफ समोसे से लेकर बर्गर तक की बात हुई। दुनिया में भारत की उपस्थिति का मंच बने ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का ऐसा समां बंधा कि ऐसा लगा जैसे मिनी इंडिया ही अमेरिका में आ बसा हो। यह कार्यक्रम दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों का गवाह तो बना ही। इसके अलावा दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के कूटनीतिक संबंधों को भी मजबूत करने वाला रहा है।

प्रधानमंत्री ने बंद गले का कुर्ता व जैकेट पहना था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के मेगा शो हाउडी मोदी के लिए बंद गले का कुर्ता व जैकेट पहनने का निर्णय लिया। पीएम मोदी ने हल्के रंग के कुर्ते की बजाय इस कार्यक्रम के लिए पीले रंग का पूरे बाजू का कुर्ता और हमेशा की तरह चूड़ीदार पायजामा पहना। कुर्ते के ऊपर ग्रे रंग का आधे बाजू वाला जैकेट खूब खिल रहा था। जैकेट पर वर्गाकार लकीरें खिंची हुई थीं। इस प्रकार का जैकेट अब लोगों के बीच मोदी जैकेट के नाम से प्रसिद्ध हो चुका है।

जब हाउडी मोदी में गूंजा वैष्णव जन तो..

हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को याद करते हुए भारतीय-अमेरिकी कलाकारों ने उनके प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो..' को गाया। इस दौरान मार्टिन लूथर किंग जूनियर द्वारा गांधी के विचारों को याद करके अमेरिकी नागरिक अधिकारों के आंदोलन पर पड़ी गांधी की शिक्षाओं के प्रभाव को भी याद किया गया।

ट्रंप ने मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि 17 सितंबर को मोदी ने अपना 69वां जन्मदिन मनाया है। ट्रंप ने असाधारण काम करने के लिए मोदी की प्रशंसा की और कहा कि भारत में हुए आम चुनावों में 60 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान में भाग लिया और उन्हें भारी बहुमत से दोबारा चुना।

 

यह भी पढ़ेंः Howdy Modi: जब पीएम ने कहा- दुनिया जानती है कि 9/11 और 26/11 के साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं

Howdy Modi से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।