विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका के सामने पाकिस्तान का 'यू-टर्न', TRF को माना आतंकी संगठन; 2023 में भारत ने लिया था एक्शन

Published: Sat, 26 Jul 2025 09:56 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका द्वारा द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) को आतंकी संगठन घोषित करने का समर्थन ...और पढ़ें

टीआरएफ पर यू-टर्न पाकिस्तान ने किया अमेरिकी फैसले का समर्थन (फाइल फोटो)
टीआरएफ पर यू-टर्न पाकिस्तान ने किया अमेरिकी फैसले का समर्थन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. TRF को अमेरिका ने आतंकी संगठन घोषित किया, पाकिस्तान ने किया समर्थन
  2. भारत 2023 से TRF को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित करवाने की कर रहा था मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमेरिका के उस फैसले का समर्थन किया है, जिसमें अमेरिका ने 'द रेसिस्टेंस फ्रंट'(TRF) को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किया है।

TRF ने अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी और भारत ने पहले ही इसे आतंकी संगठन मान चुका है। इशाक डार का यह बयान पहले के रुख से बिल्कुल उलट है, जब उन्होंने TRF के बचाव किया था।

पाकिस्तान कर रहा था TRF का समर्थन

पिछले हफ्ते तक पाकिस्तान TRF का खुलकर बचाव कर रहा था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने कहा था कि टीआरएफ ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले को अंजाम नहीं दिया है, जबकि TRF ने खुद इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

लेकिन अब वाशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान डार ने कहा, "TRF को आतंकी संगठन घोषित करना अमेरिका का संप्रभु निर्णय है। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है। अगर उनके पास TRF के खिलाफ सबूत हैं, तो हम उसका स्वागत करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें कोई ऐतराज नहीं है अगर अमेरिका ने TRF को आतंकी संगठन घोषित किया है, लेकिन टीआरएफ को लश्कर-ए-तैयबा से जोड़ना गलत है।

डार ने क्या दावा किया था?

डार ने दावा किया कि पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा को पहले ही खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, "उस संगठन को कई साल पहले पाकिस्तान ने खत्म कर दिया था। संगठन के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पूरी तरह से उस ग्रुप को समाप्त कर दिया गया है।"

हालांकि, भारत का दावा है कि TRF पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का ही नया रूप है और इसे सोशल मीडिया पर 2019 में शुरू किया गया था। तब से TRF ने जम्मू-कश्मीर में कई हमलों की जिम्मेदारी ली है।

भारत का TRF पर एक्शन

भारत ने टीआरएफ को जनवरी 2023 में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी संगठन घोषित कर दिया था। भारत ने 2023 से ही TRF को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी संगठन घोषित करवाने की कोशिश शुरू कर दी थी। इसके लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र की 1267 प्रतिबंध समिति को मई और नवंबर 2024 में साक्ष्य भी सौंपे थे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से शुक्रवार को मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया पर कहा, "मैंने पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की। हमने व्यापार को बढ़ाने और क्रिटिकल मिनरल्स सेक्टर में सहयोग पर चर्चा की।"

पाक और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता

साथ ही, उन्होंने कहा आतंकवाद से लड़ाई और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में पाकिस्तान की भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान डार ने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता बहुत नजदीक है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।

देश के छात्र पढ़ेंगे ऑपरेशन सिंदूर की गौरव गाथा, NCERT जल्द लाएगा स्पेशल मॉड्यूल