जासूसी कांड और अफेयर विवाद के बीच ऑफिस पहुंचे Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग, बंद कमरे में स्टाफ से मांगी माफी
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने अपने अफेयर की बात कबूलने के बाद कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय में शीर्ष अधिकारियों से माफी मांगी।

एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग ने अफेयर कबूल कर मुख्यालय में माफी मांगी
HighLights
एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग ने अफेयर कबूल कर मुख्यालय में माफी मांगी
शीर्ष अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठकें कीं, माफी मांगी
एनवीडिया बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच शुरू की है
डिजिटल डेस्क, सिंगापुर। अफेयर की बात कबूल करने के कुछ दिनों बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग कंपनी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने टॉप एग्जीक्यूटिव्स से माफी मांगी।
डिजिटल डेस्क, सिंगापुर। सिंगापुर स्थित ‘मेगास्पीड’ की पूर्व सीईओ ऐलिस हुआंग के साथ अपने अफेयर को काबुल करने के कुछ दिनों बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग कैलिफोर्निया के सांता क्लारा स्थित मुख्यालय पहुंचे।
शीर्ष अधिकारियों से बंद कमरे में माफी मांगी
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने टॉप अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठकें कीं, जिनमें उन्होंने अपने इस अफेयर के बारे में बात की।
सूत्रों के मुताबिक जेन्सेन हुआंग ने स्टाफ से माफी तो मांगी, लेकिन कोई सवाल नहीं लिया और तुरंत काम की बातों और दिन के एजेंडे पर चर्चा शुरू कर दी।
जेन्सेन हुआंग ने 8 नवंबर को कंपनी के सभी कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में अपने अफेयर को काबुल किया था, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनका संबंध किसके साथ था। उन्होंने ईमेल में लिखा, 'मुझे पता है कि मेरी माफी से जो हुआ है, उसे बदला नहीं जा सकता।'
हुआंग ने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि हमारा परिवार इस स्थिति से उबर पाएगा और समय के साथ मैं आपका भरोसा फिर से जीत सकूंगा।'
'जासूसी कांड' के बाद जेन्सेन हुआंग एनवीडिया में वापस अपने काम में जुट गए हैं। कंपनी के अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि एक कथित चीनी जासूस के साथ उनके अफेयर की जांच आगे बढ़ने के बावजूद, जेन्सेन ने ऐसा दिखाने की कोशिश की जैसे सब कुछ ठीक हो।
जेन्सेन हुआंग के खिलाफ स्वतंत्र जांच शुरू
रिपोर्ट कके अनुसार, एनवीडिया के बोर्ड ने एक स्वतंत्र जांच शुरू की है और जांच करने के लिए 'वाचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज' को काम पर रखा है।
जेनसेन हुआंग ने अपने बच्चों को भी ईमेल भेजा था। गौरतलब है कि अपनी अफेयर को लेकर कर्मचारियों को भेजे गए माफीनामे में हुआंग ने अपने परिवार से भी सीधे तौर पर बात की।
8 नवंबर को एनवीडिया द्वारा जारी किए गए इस ईमेल की शुरुआत में जेनसेन हुआंग ने लिखा, 'मैं अपने परिवार और आप सभी से माफी मांगता हूं।
मैंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की है। मेरी हरकतों से उन्हें और हमारे बच्चों को बहुत दुख पहुंचा है। मैंने जो किया है, उसके लिए कोई बहाना नहीं है। मुझे बहुत पछतावा है।'
इस संदेश में एक हिस्सा खास तौर पर उनकी पत्नी और परिवार के लिए था। हुआंग ने लिखा, 'मेरी पत्नी और परिवार मैं आप लोगों से प्यार करता हूं।
मुझे पता है कि माफी मांगने से जो हुआ है, उसे बदला नहीं जा सकता। मुझे उम्मीद है कि हमारा परिवार इस दुख से उबर पाएगा और समय के साथ, मैं आपका भरोसा फिर से जीत सकूंगा।'
यह भी पढ़ें- हनी ट्रैप से हिला साम्राज्य: जेन्सेन हुआंग की विदाई की अटकलें तेज; मगर सवाल है कि एनवीडिया की गद्दी संभालेगा कौन?
यह भी पढ़ें- हनीट्रैप का असर, 2 सालों में चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की एनवीडिया चिप्स; विवादों में घिरे सीईओ जेनसन हुआंग