Move to Jagran APP

Nicole Aunapu Mann: खत्म हुआ इंतजार, स्पेस पहुंचने वाली अमेरिकी मूल की पहली महिला बनीं निकोल मान

Nicole Aunapu Mann अंतरिक्ष पहुंचने वाली अमेरिकी मूल की पहली महिला बन गई हैं। SpaceX ने बुधवार को क्रू-5 मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया था। उनमें निकोल मान भी शामिल हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 08:16 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 08:16 AM (IST)
Nicole Aunapu Mann: खत्म हुआ इंतजार, स्पेस पहुंचने वाली अमेरिकी मूल की पहली महिला बनीं निकोल मान
Nicole Aunapu Mann अंतरिक्ष पहुंचने वाली अमेरिकी मूल की पहली महिला बन गई हैं

वाशिंगटन। अमेरिका के लिए आखिरकार लंबा इंतजार खत्म हो गया है। अमेरिकी मूल की कोई महिला पहली बार अंतरिक्ष पहुंचने में सफल रही हैं। जी हां... कर्नल निकोल औनापु मान (Nicole Aunapu Mann) अंतरिक्ष पहुंचने वाली अमेरिकी मूल की पहली महिला बन गई हैं। हालांकि, अमेरिका की कई महिला नागरिक स्पेस की यात्रा कर चुकी हैं, लेकिन इनमें से कोई अमेरिका का मूल निवासी नहीं था।

loksabha election banner

बता दें कि एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने बुधवार को क्रू-5 मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया था। इस यान में एक रूसी अंतरिक्ष यात्री, दो अमेरिकी और एक जापानी यात्री हैं। जिसमें निकौल मान भी हैं। ये मिशन 6 महीने तक चलेगा।

कौन हैं निकोल औनापु मान (Nicole Aunapu Mann)?

निकोल मान का जून 2013 में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) में सिलेक्शन हुआ था। उन्होंने अपनी पहली अंतरिक्ष की यात्रा के 9 साल लंबा इंतजार किया। निकोल को SpaceX के मिशन क्रू-5 का कमांडर बनाया गया है।

अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में कर्नल हैं निकोल

कैलिफोर्निया में जन्मी निकोल मान ने 1995 में रैंचो कोटेट हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की। निकोल मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस भी हैं। अभी वह अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में कर्नल भी हैं। उन्होंने F/A-18 हॉर्नेट और सुपर हॉर्नेट में टेस्ट पायलट के तौर पर काम भी किया है। इराक और अफगानिस्तान में युद्ध अभियानों के लिए उन्हें दो बार विमान वाहक पोत पर तैनात किया गया था।

ये भी पढ़ें:

बीस साल में पहली बार रूसी अंतरिक्ष यात्री ने अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरी उड़ान

SpaceX: एलन मस्क की कंपनी स्पेस में भर रही ऊंची उड़ान, जानें कहां से शुरू हुआ था सफर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.