डोनाल्ड ट्रंप को गैग ऑर्डर का उल्लंघन करना पड़ा भारी, न्यूयॉर्क जज ने लगाया 5000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकदमे की अध्यक्षता करने वाले संघीय न्यायाधीश ने आंशिक प्रतिबंध (गैग) का पालन नहीं करने पर शुक्रवार को उन पर 5000 डॉलर का जुर्माना लगाया।इस दौरान उन्होंने भविष्य में उल्लंघन के लिए संभावित जेल की भी धमकी दी। एंगोरोन ने अदालत में दाखिल एक याचिका में कहा कि भविष्य में उल्लंघन करने पर उल्लंघनकर्ता को कहीं अधिक गंभीर प्रतिबंधों का समाना करने पड़ेगा।

एएफपी, न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्व राष्ट्रपति के मुकदमे की अध्यक्षता करने वाले संघीय न्यायाधीश ने आंशिक प्रतिबंध (गैग) का पालन नहीं करने पर शुक्रवार को उन पर 5,000 डॉलर का जुर्माना लगाया। इस दौरान उन्होंने भविष्य में उल्लंघन के लिए संभावित जेल की भी धमकी दी। न्यायाधीश आर्थर एंगोरोन (Judge Arthur Engoron) ने 77 साल के ट्रंप को अगले 10 दिनों के भीतर न्यूयॉर्क लॉयर्स फंड फॉर क्लाइंट प्रोटेक्शन में जुर्माना भरने का आदेश दिया।
एंगोरोन ने सीमित प्रतिबंध का दिया था आदेश
एंगोरोन ने अदालत में दाखिल एक याचिका में कहा कि भविष्य में उल्लंघन करने पर उल्लंघनकर्ता को कहीं अधिक गंभीर प्रतिबंधों का समाना करने पड़ेगा। मालूम हो कि अपने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में जज के प्रिंसिपल लॉ क्लर्क का अपमान करने के बाद तीन अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति पर एंगोरोन ने सीमित प्रतिबंध का आदेश दिया था।
यह भी पढ़ेंः Donald Trump: नागरिक धोखाधड़ी मुकदमे के लिए डोनाल्ड ट्रम्प पहुंचे अदालत, गवाह माइकल कोहेन ने बनाई दूरी
आपत्तिजनक पोस्ट ट्रुथ सोशल से किया गया था रिमूव
वहीं, आपत्तिजनक पोस्ट को उसी दिन ट्रुथ सोशल से हटा दिया गया था, लेकिन न्यायाधीश ने शुक्रवार को शिकायत की कि यह ट्रम्प 2024 अभियान वेबसाइट पर 17 दिनों तक रहा, जब तक कि अदालत ने गुरुवार को इसे हटाने के लिए नहीं कहा। इस पर एंगोरोन ने कहा कि ट्रंप के वकीलों ने उन्हें बताया कि प्रतिबंध आदेश का उल्लंघन अनजाने में हुआ था। मालूम हो कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर न्यायाधीश पर व्यक्तिगत रूप से हमला कर चुके हैं।
ट्रम्प और उनके बेटे एरिक पर आरोप
ट्रम्प और उनके बेटे एरिक और डॉन जूनियर पर आरोप लगा है कि वर्षों तक ट्रम्प संगठन की अचल संपत्ति और वित्तीय संपत्तियों के मूल्य को बढ़ाकर धोखाधड़ी की थी। हालांकि, ट्रम्प ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सरे से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी संपत्तियों का वास्तव में कम मूल्यांकन किया गया था। अटॉर्नी जनरल ने 2019 में ट्रम्प की जांच शुरू की थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।