विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यह पागलपन', न्यूयॉर्क करता है पाकिस्तानी होटल को 200 मिलियन डॉलर का भुगतान, डील पर विवेक रामास्वामी ने उठाए सवाल

Published: Sun, 01 Dec 2024 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2024 07:29 PM (IST)

पाकिस्तान सरकार के होटल को 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान न्यूयॉर्क शहर प्रशासन कर रहा है। अब विवेक रामास्वामी ...और पढ़ें

रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी। ( फोटो- रॉयटर्स)
रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी। ( फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. न्यूयॉर्क शहर ने पाकिस्तान से पट्टे पर लिया होटल।
  2. 2023 में पाकिस्तान सरकार के साथ किया समझौता।
  3. पाकिस्तान के पास है होटल रूजवेल्ट का स्वामित्व।

एएनआई, वाशिंगटन। पाकिस्तान के एक होटल को अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर 200 मिलियन अमेरिका डॉलर का भुगतान कर रहा है। अब भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी ने इस पर अपने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने इस फैसले को पागलपन बताया। रामास्वामी ने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि अमेरिकी करदाता अवैध रूप से रह रहे लोगों को आवास देने के लिए एक विदेशी सरकार को भुगतान कर रहे हैं।

विवेक रामास्वामी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि अवैध प्रवासियों के लिए करदाताओं द्वारा वित्तपोषित होटल का स्वामित्व पाकिस्तानी सरकार के पास है। इसका अर्थ यह है कि न्यूयॉर्क के करदाता वास्तव में हमारे अपने देश में अवैध प्रवासियों को रखने के लिए एक विदेशी सरकार को भुगतान कर रहे हैं। यह पागलपन है।

लेखक जॉन लेफेवरे ने उठाया मुद्दा

रामास्वामी ने लेखक जॉन लेफेवरे की एक पोस्ट के बाद अपनी यह प्रतिक्रिया दी। लेफेवरे ने लिखा कि न्यूयॉर्क द्वारा मैनहट्टन स्थित पूरे रूजवेल्ट होटल को किराये पर लेना 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के बेलआउट पैकेज का हिस्सा है। इसका मकसद इस्लामाबाद को अंतरराष्ट्रीय ऋण से डिफाल्ट होने से बचने में मदद करना है। इस होटल का स्वामित्व पाकिस्तान सरकार के पास है।

यहां अवैध प्रवासियों को रखा जाता

लेफेवरे के मुताबिक न्यूयॉर्क शहर अवैध प्रवासियों को रखने के लिए मैनहट्टन स्थित रूजवेल्ट होटल का इस्तेमाल करता है। बदले में किराये के तौर पर पाकिस्तान को 220 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाता है। इस डील से पहले 2020 में यह होटल बंद था। होटल कर्ज से भी जूझ रहा था। इसके रेनोवेशन की भी जरूरत थी।

पीआईए की संपत्ति है रूजवेल्ट होटल

अमेरिका में स्थित रूजवेल्ट होटल पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की संपत्ति है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में पाकिस्तान की सरकार ने 220 मिलियन अमेरिकी डॉलर में तीन साल के लिए न्यूयॉर्क सिटी प्रशासन को यह होटल पट्टे पर दिया। तब से इस होटल का संचालन न्यूयॉर्क प्रशासन कर रहा है।

रामास्वामी को ट्रंप बता चुके शानदार व्यक्ति

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उद्योगपति एलन मस्क और भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को नए सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंपा है। ट्रंप दोनों ही लोगों को शानदार व्यक्ति बता चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ये दोनों अमेरिकी मिलकर मेरे प्रशासन के लिए सरकारी नौकरशाही को खत्म करने, अनावश्यक विनियमनों को कम करने, फिजूलखर्ची को कम करने और संघीय एजेंसियों के पुनर्गठन का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

यह भी पढ़ें: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सैन्य-केंद्रित बजट को दी मंजूरी, यूक्रेन से युद्ध के बीच बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें: 'वक्फ की कितनी संपत्तियों पर है कब्जा', संसदीय समिति ने राज्यों से मांगा ब्योरा; सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में जिक्र