Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूयॉर्क के स्कूलों में भी होगी दीवाली की छुट्टी! सदन में पारित हुआ बिल; गवर्नर के दस्तखत करने की संभावना

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 21 Jun 2023 12:27 AM (IST)

    न्यूयॉर्क विधानमंडल में विधानसभा सदस्य जेनिफर राजकुमार ने इस बिल को पेश किया था। उन्होंने कहा था दिवाली को स्कूल की छुट्टी बनाकर दक्षिण एशियाई इंडो-कैरेबियाई हिंदू सिख जैन और बौद्ध समुदायों की जीवंत सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने का पुराना समय आ गया है।

    Hero Image
    न्यूयॉर्क के स्कूलों में भी होगी दीवाली की छुट्टी!

    न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रांत में जल्द ही स्कूलों में दिवाली की छुट्टी का एलान हो जाएगा। हाल ही में न्यूयॉर्क राज्य विधानमंडल ने दिवाली पर शहर के स्कूलों में छुट्टी घोषित करने के लिए एक विधेयक पारित किया था। सीनेट और विधानसभा दोनों ने अपना सत्र समाप्त करने से पहले विधेयक के लिए मतदान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि विधेयक को कानून में तब्दील करने के लिए गवर्नर कैथी होचुल के हस्ताक्षर की जरूरत है। ऐसे में विधेयक को गर्वनर के पास भेजा जा चुका है। इससे पहले साल 2021 और 2022 में कानून पारित करने के दो प्रयास किए जा चुके हैं। हालांकि, सफलता नहीं मिली थी।

    राजकुमार ने पेश किया था बिल

    न्यूयॉर्क विधानमंडल में विधानसभा सदस्य जेनिफर राजकुमार ने इस बिल को पेश किया था। उन्होंने कहा था,

    दिवाली को स्कूल की छुट्टी बनाकर दक्षिण एशियाई, इंडो-कैरेबियाई, हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध समुदायों की जीवंत सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने का पुराना समय आ गया है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूएस कांग्रेस में पेश किए विधेयक का कांग्रेसी जिम हिम्स समर्थन करेंगे। पिछले महीने न्यूयॉर्क की कांग्रेस महिला ग्रेस मेंग द्वारा पेश विधेयक अगर कांग्रेस द्वारा पारित जाता है और राष्ट्रपति जो बाइडेन से मंजूरी मिल जाती है, तो यह कानून बन जाएगा और दिवाली अमेरिका में 12वीं संघीय छुट्टी हो जाएगी।

    गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में पेंसिल्वेनिया आधिकारिक तौर पर दिवाली को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता देने वाला पहला अमेरिकी राज्य बना।