Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नासा ने आर्टेमिस II मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों की चुनी टीम, 2024 में चंद्रमा के लिए भरेंगे उड़ान

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Tue, 04 Apr 2023 04:35 AM (IST)

    Artemis II mission नासा ने सोमवार को पहली महिला और पहले अफ्रीकी अमेरिकी को एक चंद्र मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के रूप में नियुक्त किया उन्हें चार सदस्यीय टीम के हिस्से के रूप में शामिल किया गया हैं।

    Hero Image
    4 सदस्यीय आर्टेमिस II चालक दल में जेरेमी हैनसेन, रीड वाइसमैन, क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर शामिल हैं।

    केनवरल, एपी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोमवार को चंद्र मिशन आर्टेमिस II के लिए एक महिला समेत चार अंतरिक्षयात्रियों की टीम की घोषणा की। अगले साल आर्टेमिस II मिशन के तहत अंतरिक्षयात्री चंद्रमा के लिए उड़ान भरेंगे।

    2024 में चंद्रमा के लिए भरेंगे उड़ान

    इस टीम में अमेरिकी नौसेना के पूर्व पायलट रीड वाइसमैन, अफ्रीकी अमेरिकी नौसैनिक विक्टर ग्लोवर, अंतरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच, कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। क्रिस्टीना कोच सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में उड़ान भरने का विश्व रिकार्ड बनाने वाली महिला हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले साल आर्टेमिस II मिशन सफल रहा था। यह मानव रहित चंद्र मिशन था। सबसे पहले चांद पर 1969 ने इंसान ने कदम रखा था। 1969 में नील आर्मस्ट्रांग ने चांद की सतह पर पहुंचे थे।

    जानें कौन हैं क्रिस्टीना कोच

    चांद पर जाने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री 44 साल की क्रिस्टीना कोच एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। वह 328 दिनों तक अंतरिक्ष में रह चुकी हैं और किसी महिला द्वारा सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड है।

    नासा की एक और अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर के साथ उन्होंने अक्टूबर 2019 में पहली ऑल-फीमेल स्पेसवॉक में भाग लिया। 47 साल के जेरेमी हैन्सन कनाडा के रहने वाले हैं। कनैडियन स्पेस एजेंसी में शामिल होने से पहले, वह रॉयल कैनेडियन एयरफोर्स में एक फाइटर पायलट थे। यह उनका पहला अंतरिक्ष मिशन होगा।