Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bill Nelson: भारत दौरे पर आएंगे नासा प्रमुख बिल नेल्सन, ISRO और NASA के NISAR मिशन पर होगी चर्चा

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 10:53 AM (IST)

    NASA प्रमुख बिल नेल्सन आगामी सोमवार को भारत और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर रवाना होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार NASA प्रमुख अपने इस दौरे पर कई महत्वपूर्ण बैठकों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा NASA प्रमुख अपने यूएई दौरे पर संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेंगे। यह पहली बार होगा जब नासा का कोई प्रमुख इस तरह के सम्मेलन में शामिल होगा।

    Hero Image
    Bill Nelson: भारत दौरे पर आएंगे नासा प्रमुख बिल नेल्सन (फोटो एएनआई)

    वॉशिंगटन, एएनआई। NASA प्रमुख बिल नेल्सन आगामी सोमवार को भारत और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर रवाना होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, NASA प्रमुख अपने इस दौरे पर कई महत्वपूर्ण बैठकों में शिरकत करेंगे।

    भारत दौरे पर आएंगे NASA प्रमुख

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में कहा कि नेल्सन दोनों देशों के अंतरिक्ष अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें इनोवेशन और रिसर्च से संबंधित क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा किए जाने पर जोर दिया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों अहम है NASA प्रमुख की भारत यात्रा

    NASA प्रमुख नेल्सन की भारत यात्रा राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पर अमेरिका-भारत पहल के हिस्से के रूप में प्रतिबद्धता को पूरा करेगी। भारत दौरे पर नेल्सन बेंगलुरु में कई स्थानों का दौरा करेंगे। इसमें NISAR मिशन भी शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- 'अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभर रहा भारत', रुचिरा कंबोज बोलीं- दुनिया को मानते हैं एक परिवार

    NISAR मिशन पर काम कर रहे NASA और ISRO

    बता दें कि NISAR मिशन नासा और इसरो के बीच पहला उपग्रह मिशन है। जो साल 2024 के लिए प्रस्तावित है। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के निदेशक लॉरी लेशिन ने हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि दोनों अंतरिक्ष एजेंसियां NISAR पर मिलकर काम कर रहे हैं।

    भारत के बाद जाएंगे UAE

    इसके अलावा NASA प्रमुख अपने यूएई दौरे पर संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेंगे। यह पहली बार होगा जब नासा का कोई प्रमुख इस तरह के सम्मेलन में शामिल होगा।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: संघर्ष विराम के बीच हमास का दावा, कहा- इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में 6 फलस्तीनियों को उतारा मौत के घाट