Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में भारी बर्फबारी और तापमान में गिरावट से आफत, 3800 से अधिक उड़ानें रद्द, ट्रेन सेवाएं भी बाधित

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 05:45 AM (IST)

    अमेरिका में भारी बर्फबारी और ठंडे तापमान के कारण गुरुवार और शुक्रवार को 3800 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं गई। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी एयरलाइंस ने गुरुवार और शुक्रवार को 3800 से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दीं। Photo- AP

    Hero Image
    अमेरिका में भारी बर्फबारी और ठंडे तापमान से आफत, 3800 से अधिक उड़ानें रद्द।

    वाशिंगटन, रायटर्स। अमेरिका में भारी बर्फबारी और ठंडे तापमान के कारण गुरुवार और शुक्रवार को 3800 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं गई। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी एयरलाइंस ने गुरुवार और शुक्रवार को 3,800 से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दीं। इसके साथ ही कुछ ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गई। अचानक इन सेवाओं को रद्द करने से हजारों लोगों के जीवन पर असर पड़ा। इन दिनों अमेरिका में एक शक्तिशाली शीत तूफान आया हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार और शुक्रवार को उड़ानें रद्द

    फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, गुरुवार को 2,180 से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी गईं और शुक्रवार 1,600 उड़ानें रद्द कर दी गईं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने गुरुवार को कहा कि सर्दियों का तूफान शिकागो, डेट्रायट और मिनियापोलिस-सेंट पॉल में बर्फानी तूफान की स्थिति बना रही है। डेल्टा एयर लाइन्स ने कहा कि शुक्रवार को और अधिक उड़ानें भी रद्द की जा सकती है। डेल्टा एयर लाइन्स ने गुरुवार 130 और शुक्रवार को 84 उड़ानें रद्द की थी।

    बर्फबारी से ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित

    जानकारी के अनुसार, अब तक शिकागो के ओ हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टेकऑफ करने वाली 24 प्रतिशत उड़ानें और शिकागो मिडवे की 37 प्रतिशत उड़ानें गुरुवार को रद्द कर दी गईं थी, जबकि डेनवर एयरलाइन के 26 प्रतिशत उड़ानें रद्द की गई। एमट्रैक ने कहा कि वह मिशिगन, इलिनोइस, मिसौरी, न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच ट्रेनों को रद्द कर रहा है।

    ये भी पढ़ें: Fact Check: प्रधानमंत्री मोदी की यह तस्वीर ऑल्टर्ड है, दुष्प्रचार की मंशा से वायरल की जा रही फेक तस्वीर

    ये भी पढें: विशेषज्ञों का मानना, भारत में चीन जैसे हालात नहीं बनेंगे, लेकिन मास्क और जांच के प्रोटोकॉल का पालन जरूरी