विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Shooting: अमेरिका के लेविस्टन में ताबड़तोड़ फायरिंग, 22 लोगों की मौत; कई लड़ रहे मौत से जंग

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 26 Oct 2023 07:23 AM (IST)Updated: Thu, 26 Oct 2023 09:15 AM (IST)

अमेरिका के लेविस्टन में हुई गोलीबारी में 22 लोगों की मौत हो गई है लगभग 60 अन्य घायल हो गए। ...और पढ़ें

अमेरिका के लेविस्टन में भीषण गोलीबारी में 22 लोगों की मौत।
अमेरिका के लेविस्टन में भीषण गोलीबारी में 22 लोगों की मौत।

HighLights

  1. अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है।
  2. घटना में 22 लोगों की मौत हुई है।

एपी, लेविस्टन। बुधवार देर रात अमेरिका के लेविस्टन में एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस गोलीकांड में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से राज्य में अराजकता की स्थिति बनी हुई है।

बार में भी हुई गोलीबारी

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। लेविस्टन पुलिस ने इससे पहले फेसबुक पोस्ट में कहा, लगभग 4 मील दूर एक बॉलिंग एली, स्कीमेंजेस बार और ग्रिल तथा स्पेयरटाइम रिक्रिएशन में एक शूटर लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है।

एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर संदिग्ध की दो तस्वीरें जारी कीं, जिसमें एक बंदूकधारी अपने कंधे पर हथियार उठाए हुए गोलीबारी कर रहा है।

शूटिंग ट्रेनर ही निकला शूटर

अमेरिकी पुलिस के अनुसार, गोलीबारी करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और वो शूटिंग में ही ट्रेनिंग देता था।  शूटर का नाम रॉबर्ट कार्ड बताया गया है। बता दें कि घटना की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडन को दे दी गई है।

पुलिस ने की शांति की अपील

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। पुलिस ने लोगों से अपील भी की कि वो आपात स्थिति से निपटने तथा घायलों को अस्पतालों तक पहुंचने के लिए सड़कों से दूरी बनाएं रखें।

जानकारी के अनुसार, घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हर तरह की व्यवस्था की जा रही है। लेजेंड्स स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल की मालिक मेलिंडा स्मॉल ने कहा कि जब एक ग्राहक ने शूटिंग के बारे में सुना तो कर्मचारियों ने तुरंत अपने दरवाजे बंद कर दिए और सभी 25 ग्राहकों और कर्मचारियों को दरवाजे से दूर कर दिया।

मैं सदमें में हूं...

पुलिस कर्मी ने बताया कि, सच कहूं तो मैं सदमे की स्थिति में हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी उनमें हर कोई सुरक्षित है। लेकिन इस घटना से मैं सुन्न महसूस कर रहा हूं।

लेविस्टन के लिए अलर्ट रात 8 बजे के तुरंत बाद जारी किया गया था। जैसा कि शेरिफ कार्यालय ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां "दो सक्रिय शूटर घटनाओं" की जांच कर रही थीं। 

बयान में कहा गया, "जब तक अधिकारी पूरी तरह स्पष्ट नहीं कर देते, तब तक इस क्षेत्र से दूर रहें।" “क्षेत्र और किसी भी व्यवधान से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों की तलाश करें। यदि पहले से ही प्रभावित क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी किए गए सभी निर्देशों का पालन करें, जिसमें आश्रय-स्थान आदेश भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- नवंबर में आयोजित होगी भारत और अमेरिका की 2+2 बैठक, वैश्विक सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

यह भी पढ़ें- PM Modi Goa Visit: आज गोवा में पीएम मोदी करेंगे 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन, देशभर के हजारों एथलीट लेंगे भाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।