ऑनलाइन करता था दोस्ती फिर बढ़ाता था नजदीकियां, चालाकी से कर ली तीन शादियां; जानिए कैसे खुली पोल
अमेरिका के फ्लोरिडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक हेनरी नामक शख्स ने तीन तलाकशुदा महिलाओं से शादी की। सबसे हैरान कर देने वाली बात है कि उसने तीनों में किसी को इस बारे में नहीं बताया। बाद में जब उसकी सच्चाई का पता चला तो तीन महिलाओं मे उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है। ये ऐसा रिश्ता होता है जो पूरी तरीके से प्रेम पर टिका होता है। लेकिन क्या हो जब आप किसी से शादी करें और आपको पता चले कि वह आपको धोखे में रख रहा है।
कुछ इसी प्रकार का मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने तीन युवतियों से शादी की। सबसे हैरान कर देने वाली बात रही कि शख्स ने तीनों महिलाओं को अंधेरे में रखा। आइए आपको पूरा खेल बतातें हैं।
जानिए कहां का है मामला?
दरअसल, पूरा मामला अमेरिका फ्लोरिडा का है। यहां पर एक हेनरी बेट्सी नाम के एक शख्स ने अलग-अलग युवतियों से शादी दी। हालांकि, इसकी भनक तीनों में किसी को नहीं लगी। जब ये पूरा मामला खुला फिर शख्स को गिरफ्तार किया है।
एनडीटीवी ने एबीसी एक्शन न्यूज के हवाले से बताया कि जब तीनों युवतियों को अपने पति की करतूत पता चली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। बताया जाता है कि हेनरी इन महिलाओं को अपनी जाल में फंसाने के लिए कई डेटिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग किया करता था।
सबसे खास बात है कि हेनरी ने तलाकशुदा महिलाओं को टारगेट किया। इसके बाद हनरी ने बारी अलग-अलग समय पर तीनों महिलाओं से शादी रचाई। हालांकि, उसकी चालाकी ज्यादा समय तक चल नहीं सकी। डेटिंग एप पर प्रोफाइल बनाने के साथ हेनरी ने बायो में लिखा कि एक खूबसूरत महिला की तलाश है जो जीवन के उतार चढ़ाव को समझती हो, भरोसमंद हो।
कैसे सामने आई सच्चाई?
जानकारी के मुताबिक, पहली बार एक महिला से मिलने के बाद हेनरी ने जल्दी ही अपने रिश्ते को आगे बढञाया और कुछ ही हफ्तों में शादी कर ली। शादी के बाद हेनरी ने एक ज्वाइंट खाता खुलवाने की पहल की। इसके बाद उसका असली चेहरा सामने आने लगा।
हेनरी ने टोनी बेट्सी नाम की महिला से साल 2020 में शादी की। ये पहली पीड़िता थी, जिससे हेनरी ने शादी की। इसके बाद हेनरी ने फिर उसी डेटिंग एप से ब्रैंडी बेट्सी से मुलाकात की और फरवरी 2022 में उससे शादी कर ली। ये महिला दूसरी पीड़िता थी।
इतने पर भी वह नहीं माना और हेनरी ने कुछ वक्त बाद मिशेल बेट्सी से संपर्क किया और 23 नवंबर 2022 को हर्नान्डो काउंटी में तीसरी शादी की। सबसे खास बात है कि तीनों पत्नियों में किसी को अपने पति के करतूतों की जानकारी नहीं थी।
पहली पत्नी को हुआ शक
इसके बाद हेनरी की पहली पत्नी टोन्या ने बताया कि उनको अपनी शादी को लेकर लगा कि कुछ गड़बड़ चल रहा है। ऐसे में टोन्या ने कहा कि मैंने इस बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि मैंने काउंटी दर काउंटी उसका नाम डालना शुरू किया और तब मुझे मिशेल और ब्रैंडी की शादी के बारे में पता चला।
इस घटना को लेकर शख्स की दूसरी पत्नी मिशेल ने कहा कि उसने (टोन्या) मुझे ढूंढा और मुझे मैसेज भेजा और इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि वह वास्तव में मेरे पति से ही विवाहित है। उन्होंने बताया तीनों में हेनरी के खिलाफ शिकायत की है और पुलिस जांच में जुट गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।