Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में फिर गोलीबारी, फ्लोरिडा में मार्टिन लूथर किंग दिवस के कार्यक्रम के दौरान फायरिंग; 8 लोग घायल

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Tue, 17 Jan 2023 08:49 AM (IST)

    US Firing अमेरिका के फ्लोरिडा में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फोर्ट पियर्स में मार्टिन लूथर किंग दिवस के समारोह में हिस्सा ले रहे लोगों पर अचानक गोली चला दी। घटना में 8 लोग घायल हुए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Hero Image
    US Firing: फ्लोरिडा में मार्टिन लूथर किंग दिवस के कार्यक्रम के दौरान फायरिंग

    वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। गोलीबारी का ताजा मामला फ्लोरिडा का है। फोर्ट पियर्स में मार्टिन लूथर किंग दिवस के समारोह में गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 8 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान गोलीबारी हो गई।

    गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना से जुड़ी और जानकारी अभी प्रतिक्षित है।

    24 घंटे में गोलीबारी की दूसरी वारदात

    अमेरिका में बीते 24 घंटे में गोलीबारी की ये दूसरी वारदात है। इससे पहले, सोमवार को कैलिफोर्निया के एक घर पर फायरिंग हुई थी। गोलीबारी में 6 लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में 6 महीने का एक बच्चा भी शामिल है। इस घटना में एक ड्रग गिरोह का हाथ माना जा रहा है।

    इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...