Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US: स्वतंत्रता दिवस पर न्यूयार्क में होगा सबसे लंबा नृत्य महोत्सव, कोलकाता, पिट्सबर्ग के डांस ग्रुप देंगे प्रस्तुतियां

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 13 Aug 2025 02:57 AM (IST)

    भारत के स्वतंत्रता दिवस पर न्यूयार्क शहर में शक्ति- नारी दिव्य ऊर्जा थीम पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला सार्वजनिक नृत्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कोलकाता पिट्सबर्ग न्यू जर्सी और न्यूयार्क के नृत्य समूह हिस्सा लेंगे। मंगलवार से शुरू 44वां वार्षिक बैटरी डांस फेस्टिवल 16 अगस्त तक चलेगा जिसमें दुनिया भर की डांस कंपनियां शामिल होंगी।

    Hero Image
    स्वतंत्रता दिवस पर न्यूयार्क में होगा सबसे लंबा नृत्य महोत्सव

     पीटीआई, न्यूयार्क। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर न्यूयार्क शहर में 'शक्ति- नारी दिव्य ऊर्जा' थीम पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला सार्वजनिक नृत्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कोलकाता, पिट्सबर्ग, न्यू जर्सी और न्यूयार्क के नृत्य समूह हिस्सा लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डांस फेस्टिवल 16 अगस्त तक चलेगा

    मंगलवार से शुरू 44वां वार्षिक बैटरी डांस फेस्टिवल 16 अगस्त तक चलेगा, जिसमें दुनिया भर की डांस कंपनियां शामिल होंगी। 15 अगस्त को महोत्सव में इंडिया डे का आयोजन होगा, जिसमें 'शक्ति - नारी दिव्य ऊर्जा' थीम पर नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

    बैटरी डांस के संस्थापक और कलात्मक निर्देशक जोनाथन हॉलैंडर ने बताया कि पिछले दो वर्षों में पुरुष नर्तकों पर ध्यान केंद्रित किया गया था, लेकिन इस वर्ष नारी को थीम बनाया गया है।

    इंडिया डे पर सात विभिन्न नृत्य समूह रचनात्मकता और जीवन में नारीत्व के सिद्धांत की महत्ता बताते हुए अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बैटरी डांस फेस्टिवल में हर साल 12,000 से अधिक दर्शक पहुंचते हैं, जबकि 10,000 से ज्यादा लोग वर्चुअल तरीके से इसका आनंद लेते हैं।