Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गत वर्ष अमेरिका में घुसपैठ का प्रयास करते 7,000 से ज्यादा भारतवंशी पकड़े गए

    By Nitin AroraEdited By:
    Updated: Fri, 21 Feb 2020 09:37 AM (IST)

    वर्ष 2017 में 4620 भारतवंशी गिरफ्तार किए गए थे। ...और पढ़ें

    Hero Image
    गत वर्ष अमेरिका में घुसपैठ का प्रयास करते 7,000 से ज्यादा भारतवंशी पकड़े गए

    वाशिंगटन, प्रेट्र। गत वर्ष अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश करते 7,720 भारतवंशी गिरफ्तार किए गए। इनमें 272 महिलाएं और 591 नाबालिग भी शामिल हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई।नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने गुरुवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2019 (अक्टूबर 2018 से सितंबर 2019) में कुल 8,51,508 लोग घुसपैठ का प्रयास करते पकड़े गए। यह पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 115 फीसद ज्यादा और विगत 12 वर्षो में सबसे ज्यादा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनएपीए ने सूचना की आजादी (एफआइए) कानून के तहत हासिल जानकारी के आधार पर बताया कि गत वर्ष अमेरिकी सीमा पर कस्टम सुरक्षा अधिकारियों ने 7,720 भारतवंशियों को गिरफ्तार किया। वर्ष 2017 में 4,620 भारतवंशी गिरफ्तार किए गए थे। इसके अलावा वर्ष 2016 में 3,544, वर्ष 2015 में 3,019 व वर्ष 2014 में 1,663 भारतवंशी घुसपैठ के प्रयास में गिफ्तार किए गए।

    सतनाम सिंह ने कहा, 'अमेरिकी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश में बड़ी संख्या में नाबालिगों की गिरफ्तारी गंभीर चिंता का विषय है।' अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर 48 क्रासिंग हैं, जबकि अवैध प्रवेश के 330 स्थान चिह्नित किए गए हैं।