विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

America: 'चीन के साथ बातचीत के दरवाजे खुले रहेंगे', शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन ने दोहराई अपनी बात

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 13 Nov 2022 03:04 PM (IST)

Jinping and Biden Meet अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शनिवार को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के एक सम्मेलन में कहा कि ...और पढ़ें

America: 'चीन के साथ बातचीत के दरवाजे खुले रहेंगे', शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन ने दोहराई अपनी बात
America: 'चीन के साथ बातचीत के दरवाजे खुले रहेंगे', शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन ने दोहराई अपनी बात

नोम पेन्ह, रायटर्स। Jinping and Biden Meet: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन रविवार को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के एक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दोहराया कि चीन के साथ बातचीत के दरवाजे खुले रहेंगे। बता दें कि बाइडेन इस सप्ताह जी-20 में अपने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफ‍िंग से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की मुलाकात सोमवार को जी 20 देशों की बैठक के दौरान होगी। ये बैठक इंडोनेशिया के बाली द्वीप में आयोजित की जायेगी।

जो बाइडेन उठाएंगे बड़े मुद्दे

नोम पेन्ह में जो बाइडेन ने क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन के मेजबान कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन से मुलाकात की। बता दें कि इस बाइडेन आसियान नेताओं के साथ चीन द्वारा नौवहन और लंबे समय से गौर-कानूनी तरीके से हिंद प्रशांत क्षेत्र में मछलियों का अवैध शिकार जैसे मुद्दों को उठाएंगे। जो बाइडेन अमेरिका-आसियान शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चीन के अलावा बाइडेन म्यांमार के मुद्दे को भी उठायेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हुए शिरकत, जो बाइडेन से की मुलाकात

बाइडेन और शी होंगे आमने-सामने

जो बाइडेन और शी चिनफ‍िंग सोमवार को जब आमने-सामने होंगे तो पूरी दुनिया की नजरें इन दोनों पर ही टिकी होगी। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब ताइवान को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों नेता अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव को घटाने के लिए वार्ता करेंगे। इस साल अमेरिकी कांग्रेस की अध्‍यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद दोनों देशों के बीत जंग जैसे हालात उत्पन्न हो गए थे। चीन ने अमेरिका को धमकी दे डाली थी कि वह नैंसी के विमान को ताइवान में नहीं उतरने देंगे।

रूस और यूक्रेन युद्ध जार्जिया के लिए कैसे बन गया सोने का अंडा देने वाली मुर्गी, जानें- पूरा केस हिस्‍ट्री

डोनाल्ड ट्रंप के समय से चल रहे रिश्ते खराब

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के कार्यकाल में चीन और अमेरिका के रिश्‍ते काफी खराब हो गए थे। राष्‍ट्रपति चुनाव के दौरान बाइडन ने चीन के साथ संबंधों को सहज करने की बात कही थी। हालांकि, बाइडन के राष्‍टपति बनने के बाद भी ताइवान मुद्दे को लेकर तनाव बरकरार है।

ताइवान पर कब्जा करना चाहते हैं शी चिनफिंग; PLA और PLAN को दिया था खास निर्देश, लेकिन फिर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।