सिर्फ तीन नहीं, और भी थे जेनसन के अफेयर... Nvidia में वापसी से पहले CEO ने बोर्ड मीटिंग में खोले थे राज
एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने कंपनी में वापसी से पहले बोर्ड मीटिंग में तीन के अलावा अपने कई अन्य अफेयर का खुलासा किया।

जेनसन हुआंग ने कबूली कई अफेयर की बात। (फाइल फोटो- रॉयटर्स)
HighLights
एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग ने कई अफेयर कबूले।
बोर्ड ने ईमानदारी के बाद उनकी वापसी का फैसला किया।
दिसंबर में अमेरिकी संसद के सामने देंगे गवाही।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एनवीडिया के सीईओ पद पर जेनसन हुआंग की वापसी हो गई है। वापसी से पहले एनवीडिया की बोर्ड मीटिंग में उन्होंने तीन अफेयर के अलावा कई अन्य अफेयर की राज का खुलासा किया है।
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, एनवीडिया में सीईओ पद पर वापसी से पहले हुआंग ने कंपनी के बोर्ड के साथ कई घंटों तक चली बैठक में अपने व्यवहार पर पछतावा जताते हुए कई अन्य अफेयर का खुलासा किया।
दरअसल, जेनसन हुआंग ने जब से एनवीडिया के CEO पद से जब से इस्तीफा दिए थे, तब से उनके दो विवाहेतर संबंधों की खबरें सामने आई थीं। इनमें से एक संबंध एनवीडिया की हेल्थकेयर उपाध्यक्ष किम्बर्ली पॉवेल के साथ था, जो सीधे उनके अधीन काम करती थीं।
दूसरा संबंध एलिस हुआंग नाम की एक चीनी कारोबारी महिला के साथ था, जिस पर अमेरिकी अधिकारियों को चीनी खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने का संदेह है। बाद में, उनका नाम एक तीसरी महिला के साथ भी जुड़ा, जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है और वह भी एनवीडिया की ही कर्मचारी थी।
तीन के अलावा भी कई अफेयर की जानकारी आई सामने
नई रिपोर्ट से पता चलता है कि लोरी हुआंग के पति जेनसन हुआंग के इन तीन चर्चित मामलों के अलावा भी कई अन्य अफेयर थे, जिनके बारे में पहले जानकारी सामने नहीं आई थी। एनवीडिया में वापसी से पहले जेनसन हुआंग ने बोर्ड के सामने अपने कई और अफेयरों की बात कबूली है।
ईमानदारी और स्पष्टता के महत्व पर हुआंग के साथ बातचीत करने के बाद, बोर्ड ने अंततः यह फैसला लिया कि उन्हें वापस लाना ही सबसे सही कदम होगा। राष्ट्रपति ट्रंप समेत अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों ने भी एनवीडिया के बोर्ड को भरोसा दिलाया है कि कंपनी के सह-संस्थापक को वापस काम पर रखने से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
दिसंबर में अमेरिकी संसद की कमेटियों के सामने पेश होंगे हुआंग
इसके बावजूद, विवादों में घिरे एनवीडिया सीईओ हुआंग को 1 दिसंबर को अमेरिकी संसद की तीन हाउस कमेटियों के सामने बंद कमरे में होने वाली सुनवाई के दौरान सांसदों के सवालों का जवाब देना होगा। इसके बाद वे 3 दिसंबर को सीनेट की एक कमेटी के सामने भी गवाही देंगे, जिसका सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीम) किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।