विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Hamas War: तो क्या गाजा में बंधकों की जल्द होगी रिहाई? Joe Biden के एक बयान ने जगाई कई परिवारों की उम्मीद

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 21 Nov 2023 12:07 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन हमास के कब्जे में फंसे लोगों को छुड़ाने के लिए इजरायल और हमास के बीच जारी ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा में फंसे बंधकों को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: एपी)
अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा में फंसे बंधकों को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: एपी)

रॉयटर्स, वॉशिंगटन। Israel Hamas War। हमास के खिलाफ गाजा पट्टी में इजरायली सैनिकों की सैन्य कार्रवाई जारी है। संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका सहित पूरी दुनिया युद्धविराम की वकालत कर रहे हैं। इजरायल का कहना है कि जब तक हमास सभी बंधकों को रिहा नहीं कर देता तब तक जंग जारी रहेगी।

वहीं, बंधकों को रिहा कराने के लिए अमेरिका, इजरायल और हमास के बीच एक समझौता चल रहा है, जिसमें कतर अहम भूमिका निभा रहा है। हालांकि, इजरायल और हमास को किसी समझौते के लिए मनाना अमेरिका के लिए आसान नहीं है।

(इजरायली सैनिकों ने गाजा में फलस्तीनियों को गिरफ्तार किया। फोटो सोर्स: एपी) 

जल्द बंधकों को होगी रिहाई: जो बाइडन

वहीं, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (U.S. President Joe Biden) ने  समझौते को लेकर एक पॉजिटिव खबर सुनाई। बाइडन ने कहा,"गाजा में हमास लड़ाकों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए एक समझौता होने वाला है। मीडिया से बातचीत करते हुए जो बाइडन ने कहा,"मुझे विश्वास है कि जल्द बंधकों को रिहा कराने के लिए कोई समझौता होने वाला है।"

करीब 240 बंधकों की रिहाई हो सकती है: कतर 

कुछ दिनों पहले अमेरिका में इजरायली राजदूत माइकल हर्जोग ने एक इंटरव्यू में कहा कि इजरायल को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमास से बड़ी संख्या में बंधकों को छुड़ाया जा सकता है। कतर का मानना है कि इस समझौते के बाद करीब 240 बंधकों की रिहाई हो सकती है।  

इजरायल ने गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर जबालिया और पास के तटीय शिविर के निवासियों को खाली करने की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक 11,000 से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: अल शिफा के बाद अब इंडोनेशियन अस्पताल को इजरायली सेना ने घेरा, जबालिया शिविर में भीषण लड़ाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।