Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वापस लौट रहे 'Crew-10' के अंतरिक्ष यात्री, SpaceX के कैप्सूल से समुद्र पर उतरने का प्लान; कितने घंटे का होगा सफर?

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 06:21 PM (IST)

    पाँच महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद पाँच अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटने के लिए रवाना हो गए हैं। ये यात्री कई वैज्ञानिक प्रयोगों के बाद कैलिफ़ोर्निया के तट के पास समुद्र में उतरेंगे। नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत ऐन मैकक्लेन निकोल आयर्स तकुया ओनिशी और किरिल पेस्कोव स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से लौट रहे हैं। उनकी वापसी 17 घंटे से अधिक की होगी।

    Hero Image
    अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर वापसी 5 महीने बाद ISS से हुए रवाना (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करीब पांच महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद, पांच अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस लौटने के लिए निकल गए हैं। ये सभी अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर कई वैज्ञानिक प्रयोगों के बाद कैलिफोर्निया के तट के पास समुद्र में उतरेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ऐन मैकक्लेन और निकोल आयर्स, जापान के तकुया ओनिशी और रूसी कॉस्मोनॉट किरिल पेस्कोव शुक्रवार रात 10.15 बजे ISS से अलग होकर स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से लौटने लगे हैं।

    कितने घंटे का होगा सफर?

    यह सफर 17 घंटे से ज्यादा का होगा और शनिवार शाम 8.03 बजे वे लोग कैलिफोर्निया के तट के पास समुद्र में उतरेंगे। NASA के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत ये 10वां क्रू रोटेमिशन है, जिसका उद्देश्य निजी कंपनियों के साथ साझेदारी कर अंतरिक्ष में यात्रियों को भेजना है।

    कैसे होगी लैंडिंग?

    • कैप्सूल के धरती के वायुमंडल में प्रवेश के दौरान उसकी रफ्तार कम होगी और फिर विशाल पैराशूट खुलेंगे, जिससे पानी में उतरते समय झटका कम लगे।
    • लैंडिंग के बाद स्पेसएक्स का जहाज कैप्सूल को बाहर निकालेगा और उसे अपने डेक पर रखेगा।
    • इसके बाद अंतरिक्ष यात्री करीब पांच महीने के बाद धरती की हवा ले पाएंगे।

    'बहुत बड़ी भूल...', भारत पर टैरिफ को लेकर भड़के अमेरिका के पूर्व NSA; ट्रंप को सुनाया