Move to Jagran APP

अमेरिका में भारतवंशी को 56 माह की कैद, पत्नी से मारपीट और अपहरण का मामला

अदालत ने सजा के बाद 32 वर्षीय सुनील पर तीन साल निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं। यही नहीं सजा और निगरानी पूरी होने के बाद उसे भारत के लिए निर्वासित किए जाने का भी सामना करना पड़ेगा।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 19 May 2021 02:37 PM (IST)Updated: Wed, 19 May 2021 02:37 PM (IST)
अमेरिका में भारतवंशी को 56 माह की कैद, पत्नी से मारपीट और अपहरण का मामला
पत्नी से मारपीट और अपहरण में भारतवंशी को 56 माह की कैद

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के टेक्सास में एक भारतवंशी को अलग रह रही पत्नी के साथ मारपीट और अपहरण करने पर 56 माह कैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने सजा के बाद उस पर तीन साल निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं। यही नहीं सजा और निगरानी पूरी होने के बाद उसे भारत के लिए निर्वासित किए जाने का भी सामना करना पड़ेगा।

loksabha election banner

संघीय वकील के अनुसार 32 वर्षीय सुनील के अकुला 6 अगस्त 2019 को टेक्सास से मैसाचुसेट्स की यात्रा कर रहा था। इसी दौरान उसका सामना पूर्व में उसके साथ रहने वाली पत्नी से हो गया। वह पूर्व पत्नी को कार में साथ ले गया। उसके साथ मारपीट की। पत्नी से उसकी कंपनी के लिए जबरन इस्तीफा लिखवाया। कुछ दिन साथ रखकर मारपीट करने के बाद भगा दिया।

उसको बाद में पत्नी की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान अकुला ने भारत में अपने परिजनों को फोन करके पत्नी के परिजनों पर शिकायत वापस लेने के लिए भी दबाव डाला। पत्नी ने अदालत में दबाव डालने की भी शिकायत की थी।                                                                                                                  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.