Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US : राष्‍ट्रपति चुनाव के बीच भारतवंशी महिला पिया डांडिया को चुना गया व्हाइट हाउस फेलो

    By Ramesh MishraEdited By:
    Updated: Sat, 07 Nov 2020 03:08 PM (IST)

    उन्होंने 28 वर्ष की उम्र में अपने स्कूल की स्थापना की थी। उस समय वह देश की सबसे युवा प्रधानाध्यापकों में से एक थीं। पिया ने अपने करियर की शुरुआत बोस्टन स्थित टीच फॉर अमेरिका के साथ मिलकर की थी।

    अमेरिका व्हाइट हाउस की फाइल फोटो। पिया डांडिया सहित 14 लोगों को वर्ष व्हाइट हाउस फेलो चुना गया।

    वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव के बीच भारतीय मूल की अमेरिकी महिला पिया डांडिया सहित 14 लोगों को वर्ष 2020-21 के लिए व्हाइट हाउस फेलो चुना गया है। पिया न्यूयॉर्क के हार्लेम में स्थित डेमोक्रेसी प्रेप एंड्योरेंस हाईस्कूल की संस्थापक प्रिंसिपल हैं। वर्ष 1964 में राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने व्हाइट हाउस फेलो कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य फेलो के लिए चयनित व्यक्तियों को संघीय सरकार के कामकाज से रूबरू कराने के साथ ही राष्ट्रीय मामलों में उनकी भागीदारी को बढ़ाना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्हाइट हाउस ने कहा है कि पिया डांडिया को फिलहाल शिक्षा विभाग के साथ काम करने के लिए कहा गया है। उनके स्कूल का प्रत्येक स्नातक गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने के बावजूद कॉलेज में पढ़ने जाता है। उन्होंने 28 वर्ष की उम्र में अपने स्कूल की स्थापना की थी। उस समय वह देश की सबसे युवा प्रधानाध्यापकों में से एक थीं। पिया ने अपने करियर की शुरुआत बोस्टन स्थित 'टीच फॉर अमेरिका' के साथ मिलकर की थी।

    व्‍हाइट हाउस के एक बयान में कहा गया है कि उनके स्‍कूल का हर छात्र गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने के बावजूद कॉलेज में पढ़ने जाता है। उनके स्‍कूल ने न्‍यूयॉर्क में सर्वोच्‍च प्रदर्शन किया। पिया का स्‍कूल न्‍यूयॉर्क में अपने शैक्षणिक उपलब्धियों के जाना जाता है। पिया डांडिया ने अपने करियर की शुरुआत बोस्टन में 'टीच फॉर अमेरिका' के साथ मिडिल स्कूल मैथ्स टीचर के रूप में की। उनकी इस उपल्बिध को राष्ट्रीय समाचार पत्रों ने प्रमुखता से छापा था। पिया तीन भाषाएं बोलती हैं, जिसमें स्पेनिश और हिंदी भी शामिल हैं। उन्होंने हार्वर्ड यूनीव से सरकार में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बोस्टन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ एजुकेशन है।

    comedy show banner