Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UN में भारत ने कहा- आतंकवाद से लड़ने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध, कानूनी ढांचा विकसित करने की आवश्यकता पर दिया जोर

    By Babli KumariEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2022 09:35 AM (IST)

    UNसुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा हम आतंकवाद के पीड़ितों की देखभाल करने और उनकी गरिमा की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।काम्बोज ने कहा कि महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से आतंकवादियों द्वारा मानवाधिकारों के हनन का खतरा होता है।

    Hero Image
    संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोजो (फाइल इमेज)

    न्यूयॉर्क, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने अपनी टिप्पणी में आतंकवाद से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक कानूनी ढांचा विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा काम्बोज ने कहा 'भारत आतंकवाद के शिकार लोगों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों का समर्थन करने में सबसे आगे रहा है।' भारत ने आतंकवाद से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक कानूनी ढांचा विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आतंकवाद के पीड़ितों की पहली वैश्विक कांग्रेस को संबोधित करते हुए, काम्बोज ने कहा कि भारत पिछले तीन दशकों से अधिक समय से राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा है। आतंकवाद की वजह से मानवीय नुकसान और पीड़ितों और उनके परिवारों पर इसके स्थायी प्रभाव को गहराई से समझता है। 

    India in UN: भारत ने लीबिया में आतंकवादी गतिविधियों के फिर से शुरू होने पर जताई चिंता, राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव पर दिया जोर

    कम्बोज ने कहा, 'हम आतंकवाद से पीड़ितों की देखभाल करने और उनकी गरिमा की रक्षा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।'

    संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा, अफगानिस्तान में हमने अब तक 40 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं भेजा

    उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है। हम हमेशा इससे सहमत हैं। वास्तव में, आतंकवाद उन मूल्यों ‘जीवन का अधिकार’ पर हमला है जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को परिभाषित करते हैं, और मानवीय अधिकारों को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं।'

    कम्बोज ने कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में जायज नहीं ठहराया जा सकता। आतंकवाद के खतरे से हर मोर्चे पर और हर जगह लड़ना होगा।

    भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने आतंकवाद के पीड़ितों की पहली वैश्विक कांग्रेस के आयोजन के लिए आतंकवाद के पीड़ितों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और आतंकवाद के पीड़ितों के दोस्तों के समूह को बधाई दी और कहा, 'ये कांग्रेस दुनिया भर में आतंकवाद के पीड़ितों के लिए एक श्रद्धांजलि है, जिसमें मेरा देश भी शामिल हैं, उनके नुकसान और अपार दर्द में हम उनके साथ हैं।'

    कम्बोज ने कहा, 'दृढ़ संकल्प और संयुक्त कार्रवाई के साथ आतंकवाद का खतरा मिटाया जा सकता है।'