Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग में फिर से भारत का चयन, 6000 भारतीय सेना और पुलिस के जवान तैनात

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 29 Nov 2024 05:43 PM (IST)

    India re elected to UN Peacekeeping Commission शांति स्थापना आयोग में वर्ष 2025-26 के लिए भारत का एक बार फिर से चयन किया गया है। वर्तमान कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त होने वाला था। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने गुरुवार को कहा कि विश्व में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए भारत प्रतिबद्ध है। इसके लिए वह लगातार कार्य करता रहेगा।

    Hero Image
    India re elected to UN Peacekeeping Commission भारत का फिर से हुआ चयन। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, न्यूयार्क। India re elected to UN Peacekeeping Commission संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग में वर्ष 2025-26 के लिए भारत का एक बार फिर से चयन किया गया है। वर्तमान कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त होने वाला था। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने गुरुवार को कहा कि विश्व में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए भारत प्रतिबद्ध है। इसके लिए वह लगातार कार्य करता रहेगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक अंतर-सरकारी सलाहकार निकाय है ये

    यह आयोग एक अंतर-सरकारी सलाहकार निकाय है। यह संघर्ष प्रभावित देशों में शांति प्रयासों का समर्थन करता है। यह 31 सदस्य देशों से बना है, जो महासभा, सुरक्षा परिषद और आर्थिक और सामाजिक परिषद से चुने जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में शीर्ष वित्तीय और सैन्य योगदान देने वाले देश इसके सदस्य हैं।

    भारत सबसे बड़ा योगदानकर्ता

    भारत संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में बलों के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है। वर्तमान में मध्य अफ्रीकी गणराज्य, साइप्रस, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लेबनान, मध्य पूर्व, सोमालिया, दक्षिण सूडान और पश्चिमी सहारा में संयुक्त राष्ट्र के अभियानों में लगभग 6,000 भारतीय सेना और पुलिस के जवान तैनात हैं।