अवैध नागरिकों की अमेरिका से होगी घर वापसी, कितने लोग आएंगे भारत; सबसे ज्यादा अवैध नागरिक किस देश के?
America News अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद नागरिकता को लेकर 150 साल पुराना कानून बदलने का फैसला किया है। इसके तहत अमेरिका में रह रहे अवैध नागरिकों को अब अमेरिका वापस अपने अपने देशों में भेजेगा। बड़ी संख्या में रह रहे भारतीय भी अमेरिका से वापस भारत आएंगे। सबसे ज्यादा अवैध नागरिक मैक्सिको के हैं जिन्हें अमेरिका वापस भेजेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेते ही नागरिकता को लेकर संशोधन किया और साथ ही अमेरिका में रहने वाले दुनियाभर से आए अवैध प्रवासियों को बाहर करने के आदेश दे दिए हैं। भारत में करीब 18 हजार प्रवासी अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं, जिन्हें वापस लाया जाएगा। भारत सरकार ने इस संबंध में ट्रंप प्रशासन के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया है।
हालांकि कितने भारतीय अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं इसकी सटीक जानकारी ज्ञात नहीं है, फिर भी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो 18 हजार ऐसे भारतीयों की पहचान की गई है जो वहां अवैध रूप से निवास कर रहे हैं।
ICE ने पिछले महीने 15 लाख ऐसे लोगों की लिस्ट बनाई थी, जो यूएस में अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। इस लिस्ट में 18 हजार भारतीय भी शामिल हैं। ICE अवैध प्रवासियों से डील करने वाली अमेरिका की सरकारी संस्था है। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के साथ मिलकर भारत इस पर काम करने के लिए तैयार है। क्योंकि भारत नहीं चाहता कि H-1B वीजा और स्टूडेंट वीजा पर नागरिकता के मुद्दे का कोई नकारात्मक प्रभाव पड़े।
150 वर्ष पुराना नागरिकता कानून ट्रंप ने एक झटके में बदल दिया?
अमेरिका में पिछले करीब डेढ़ सौ साल से जन्मजात नागरिकता से जुड़ा कानून अमेरिकी संविधान का 14वां संशोधन बच्चों को जन्म लेते ही अमेरिकी नागरिकता की गारंटी देता है। ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही इस डेढ़ शताब्दी पुराने कानून को समाप्त कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इस आदेश को लागू करने के लिए एक महीने का वक्त दिया है। PEW रिसर्च सेंटर की साल 2022 की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि यूएस में 10 करोड़ से अधिक अवैध प्रवासी रह रहे हैं।
अवैध प्रवासियों में मैक्सिकों के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा
अमेरिका में अवैध रूप से जिन देशों के सबसे ज्यादा नागरिक रह रहे हैं, उनमें सबसे आगे अमेरिका के दक्षिण दिशा में स्थित पड़ोसी देश मैक्सिको है। दूसरे नंबर पर अल सल्वाडोर का नंबर आता है। PEW 2022 की रिपोर्ट के अनुसार इस देश के 7.5 लाख लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं।
भारत के सवा सात लाख लोग, ग्वाटेमाला के 6.75 लाख और होंडुरास के सवा पांच लाख लोग अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं। अमेरिका में बिना दस्तावेजों के दुनियाभर के 1.4 करोड़ लोग अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं। प्रवासी भारतीयों की अमेरिका की जनसंख्या में हिस्सेदारी 1.5 फीसदी है। अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के अनुसार 2023 में 3.86 लाख लोगों को H-1B वीजा दिया गया था। इनमें एक चौथाई भारतीय हैं।
नागरिकता पर अमेरिका का नया आदेश क्या है?
- अमेरिका में जन्म लेने वाले हर बच्चे को अपने आप ही वहां की नागरिकता नहीं मिलेगी। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता के नियम को समाप्त कर दिया है।
- नागरिकता पर नए आदेश के अनुसार अगर जन्म के साथ किसी बच्चे को अमेरिकी नागरिकता चाहिए तो उसके पैरेंट्स यानी माता पिता में से किसी एक को अमेरिका का नागरिक होना अनिवार्य रहेगा।
- साथ ही, किसी एक के पास ग्रीन कार्ड भी होना चाहिए या फिर माता या पिता किसी एक का अमेरिकी आर्मी में होना जरूरी है।
ट्रंप का कहना है कि यह आदेश 'बर्थ टूरिज्म' और अवैध प्रवासियों को रोकने की दिशा में बड़ा कदम है। नागरिकता हासिल करने के उद्देश्य से प्रवासी अमेरिका जाकर वहां अपने बच्चे को जन्म देते हैं। इससे बच्चे को खुद ही वहां की नागरिकता मिल जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
Source
- प्रसिद्ध डेटा एजेंसी:
- https://www.pewresearch.org/
ये भी पढ़ें:
लाखों अवैध प्रवासी, अरबों डॉलर का खर्च... डिपोर्ट करने में अमेरिका को लग जाएंगे इतने साल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।