विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में कितने रुपये से शुरू होगा Starlink सैटेलाइट का इंटरनेट प्लान? हो गया खुलासा

Published: Mon, 26 May 2025 11:30 PM (IST)Updated: Tue, 27 May 2025 12:06 AM (IST)

स्टारलिंक सैटेलाइट कम्यूनिकेशन सिस्टम से यूज़र्स के फोन में बिना किसी नेटवर्क के भी कॉलिंग और इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा ...और पढ़ें

Starlink के भारत में लॉन्च होने की तैयारी तेज।(फाइल फोटो)
Starlink के भारत में लॉन्च होने की तैयारी तेज।(फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के लोग जल्द गी सैटेलाइट इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे। इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक

(Starlink) जल्द ही भारत में सर्विसेज शुरू करने वाली है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह कंपनी मंथली 10 डॉलर (840 रुपये) से कम कीमत वाले प्रमोशनल अनलिमिटेड डेटा प्लान जारी करेगी।

हालांकि, स्टारलिंक को भारत में सर्विसेज शुरू करने के लिए IN-SPACe से अप्रूवल मिलने का इंतजार है। कंपनी का उद्देश्य है कि भारत में जल्द से जल्द यूजर यूजर को बढ़ाया जाए। कंपनी मिड-टू-लॉन्ग टर्म में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ कस्टमर तक पहुंच सकता है।

बिना किसी नेटवर्क के भी कॉलिंग और इंटरनेट की मिलेगी सुविधा

स्टारलिंक सैटेलाइट कम्यूनिकेशन सिस्टम से यूज़र्स के फोन में बिना किसी नेटवर्क के भी कॉलिंग और इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। यह सर्विस खासतौर पर उन क्षेत्र के लोगों के लिए काफी कारगार साबित हो सकती है, जो ग्रामीण इलाकों या दूरदराज के इलाकों में रहते हैं। ऐसे क्षेत्रों में टेलीकॉम नेटवर्क की कनेक्टिविटी नहीं पहुंच पाती वहां पर सैटेलाइट कम्यूनिकेशन से लोगों को काफी फायदा हो सकता है।

दुनिया के 105 से ज्यादा देशों में चल रही स्टारलिंक

बता दें कि TRAI ने सर्विस प्रोवाइडर्स को शहरी क्षेत्र में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस का मंथली यूजर चार्ज 500 रुपये रखने का प्रस्ताव रखा है। कम प्राइसिंग होने की वजह से सैटेलाइट यूजर्स की संख्यां तेजी से बढ़ सकते हैं। Starlink दुनिया के 105 से ज्यादा देशों में अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया कराती है। हाल ही में कंपनी ने डायरेक्ट-टू-सेल कैपेबिलिटीज वाले सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें: अरे वाह! अब सैटेलाइट से चलेगा इंटरनेट, Elon Musk की स्टारलिंक को मिली मंजूरी