विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान युद्ध में अमेरिका को तीन हफ्तों में कितना हुआ नुकसान? ड्रोन-डिफेंस से लेकर लगा बड़ा आर्थिक झटका

Published: Sun, 29 Mar 2026 05:18 PM (IST)

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में अमेरिका को करीब 3 बिलियन डॉलर तक का नुकसान हुआ है। ईरानी मिसाइलों ...और पढ़ें

ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को भारी नुकसान

ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को भारी नुकसान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के चलते हुए आज 30वां दिन है। इस जंग में अब तक अमेरिका का काफी नुकसान हो चुका है।

ईरान के हमलों में एयरक्राफ्ट और ड्रोन के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स का डिफेंस सिस्टम भी तबाह हो गया। ईरान से चल रहे युद्ध ने अमेरिकी सैन्य संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

अमेरिका को कितना हुआ नुकसान?

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस युद्ध के पहले तीन हफ्तों में अमेरिका को अब तक 1.4 बिलियन डॉलर से 2.9 बिलियन डॉलर के बीच नुकसान हुआ है।

अमेरिका को हुए नुकसान का अधिकांश हिस्सा ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमलों के कारण हुआ है, जिसने पूरे मिडिल ईस्ट में अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है।

USS Abraham Lincoln

अमेरिकी एयरक्राफ्ट को भारी नुकसान

1 मार्च को, तीन F-15E स्ट्राइक ईगल विमानों को गलती से एक कुवैती F/A-18 विमान द्वारा मार गिराया गया था। इस हमले में चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित रहे। अमेरिका के इस एक एयरक्राफ्ट की ही कीमत 100 मिलियन डॉलर के करीब है।

19 मार्च को एक F-35A लाइटनिंग II विमान को भी आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी, जिसके बारे में ईरान ने दावा किया था कि उसने इस विमान को निशाना बनाया था। अमेरिका के F-35A एयरक्राफ्ट की कीमत भी करीब 82.5 मिलियन डॉलर है।

डिफेंस सिस्टम हुआ तबाह

ईरान ने अमेरिका के डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया। जॉर्डन में स्थित एक AN/TPY-2 रडार पर हमला किया गया, जो THAAD बैटरी का एक हिस्सा है। इस रडार सिस्टम को हुए नुकसान की अनुमानित लागत 300 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।

कतर में, अल-उदीद एयर बेस पर AN/FPS-132 रडार को नुकसान पहुंचने की खबर भी सामने आई। यह एक बहुत ही कीमती सिस्टम है, जो एक ही समय में कई खतरों को ट्रैक कर सकता है और इसकी कीमत लगभग 1 बिलियन डॉलर है।

America loss in conflict (2)

अमेरिकी नौसेना को झटका

12 मार्च को USS Gerald R Ford पर आग लग गई, जिससे जहाज के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा। इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर सैनिकों के रहने की जगहें भी शामिल थीं। इस समय यह जहाज मरम्मत के लिए ग्रीस में है।

यह भी पढ़ें- ईरान पर कब्जा करना अमेरिका के लिए मौत का कुआं क्यों? तेहरान की भौगोलिक चुनौतियों से पार पाना आसान नहीं

यह भी पढ़ें- सीजफायर के लिए ईरान की नई मांग, क्या होर्मुज स्ट्रेट से जाने वाले जहाजों को देना होगा 'टैक्स'?