विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

America: अमेरिका में राम मंदिर की मची है धूम, भारतवंशियों ने वाशिंगटन डीसी में निकाली रैली; लहराए भगवा झंडे

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 17 Dec 2023 05:50 AM (IST)

अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर को लेकर भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उत्साह है। अमेरिका के वाशिंगटन ...और पढ़ें

राम मंदिर के उपलक्ष्य में भारतवंशियों ने वाशिंगटन डीसी में निकाली रैली
राम मंदिर के उपलक्ष्य में भारतवंशियों ने वाशिंगटन डीसी में निकाली रैली

एएनआई, वाशिंगटन। अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर को लेकर भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उत्साह है। अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में हिंदू भारवंशियों ने अयोध्या राम मंदिर में आगामी प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में एक मिनी कार और बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली स्थानीय श्री भक्त अंजनेय मंदिर के पास निकाली गई। इस कार रैली में युवाओं से लेकर बच्चों ने भाग लिया, साथ ही रैली में शामिल लोगों ने सनातन धर्म से जुड़े झंडे भी लहराए।