Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हैरान परेशान : एक ही पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के फल, कीमत 19 लाख

    By Sanjay PokhriyalEdited By:
    Updated: Thu, 13 Jun 2019 01:30 PM (IST)

    यह अनोखा पौधा ट्री ऑफ 40 नाम से मशहूर है। इसमें बेर सतालू खुबानी चेरी और नेक्टराइन जैसे कई फल लगते हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    हैरान परेशान : एक ही पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के फल, कीमत 19 लाख

    वाशिंगटन, एजेंसी। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि एक पेड़ पर एक ही तरह का फल लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां एक ही पेड़ पर 40 तरह के फल लगते हैं। अमेरिका में एक विजुअल आर्टस के प्रोफेसर ने एक ऐसा ही अद्भुत पौधा तैयार किया है, जिसपर 40 प्रकार के फल लगते हैं। यह अनोखा पौधा ट्री ऑफ 40 नाम से मशहूर है। इसमें बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्टराइन जैसे कई फल लगते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पेड़ की कीमत आपके होश उड़ाने के लिए काफी है
    इस अनोखे पेड़ की कीमत करीब 19 लाख रुपये है। दरअसल, वो बगीचा फंड की कमी से बंद होने वाला था, जिसमें कई प्राचीन और दुर्गम पौधों की प्रजातियां भी थीं। प्रोफेसर वॉन ने ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से इस पेड़ को उगाने में सफलता हासिल की। इस बगीचे में कई प्राचीन और दुर्गम पौधों की प्रजातियां भी थी। वॉन का जन्म खेती से संबंधित परिवार में होने के कारण खेती-बाड़ी में उनको हमेशा दिलचस्पी रही। उन्होंने इस बागीचे को लीज पर ले लिया और ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से उन्होंने ट्री ऑफ 40 जैसे अद्भुत कारनामे को अंजाम दिया।

    ग्राफ्टिंग तकनीक के तहत पौधा तैयार करने के लिए सर्दियों में पेड़ की एक टहनी कली समेत काटकर अलग कर ली जाती है। इसके बाद इस टहनी को मुख्य पेड़ में छेद करके लगा दिया जाता है। जुड़े हुए स्थान पर पोषक तत्वों का लेप लगाकर सर्दी भर के लिए पट्टी बांध दी जाती है। इसके बाद टहनी धीरे–धीरे मुख्य पेड़ से जुड़ जाती है और उसमें फल–फूल आने लगते हैं।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप