Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गजब हो गया! 30 साल पहले स्टोर किए गए भ्रूण से अब जन्मा बच्चा, विज्ञान का चमत्कार देख हर कोई हैरान

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 08:01 PM (IST)

    अमेरिका में 1994 में फ्रीज किए गए भ्रूण से एक बच्चे का जन्म हुआ है जो 26 जुलाई को ओहायो में लिंडसे और टिम पियर्स के घर में जन्मा। इस बच्चे को दुनिया का सबसे उम्रदराज नवजात कहा जा रहा है। 30 साल बाद जन्मे इस बच्चे के भ्रूण को लिंडा आर्चर्ड से प्राप्त किया गया था।

    Hero Image
    1994 में महिला ने स्टोर करवाए थे अपने भ्रूण (फोटो: रॉयटर्स/प्रतीकात्मक)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में 1994 में फ्रीज किए गए भ्रूण से एक बच्चे का जन्म हुआ है। यह बच्चा 26 जुलाई को ओहायो में लिंडसे और टिम पियर्स के घर में जन्मा। यह घटना अपने आप में एक ऐतिहासिक है। इस बच्चे को दुनिया का सबसे 'उम्रदराज' नवजात कहा जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू ने सबसे पहले इस खबर की रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस कहानी की शुरुआत 1990 के दशक की शुरुआत में हुई थी। तब लिंडा आर्चर्ड और उनके तत्कालीन पति ने प्रेग्नेंसी के दौरान आ रही दिक्कतों के निदान के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी आईवीएफ का सहारा लिया था।

    30 साल बाद जन्मा बच्चा

    1994 में लिंडा से 4 भ्रूण प्राप्त किए गए। एक को उनमें ट्रांसफर कर दिया गया और इससे एक बेटी का जन्म हुआ। लिंडा की वह बेटी अब 30 साल की है और 10 साल के बच्चे की मां है। वहीं अन्य भ्रूणों को क्रायोप्रिजर्व करके स्टोर कर लिया गया। बाद में लिंडा का अपने पति से तलाक हो गया।

    इसके बाद भ्रूणों की कस्टडी लिंडा को मिल गई। बाद में उन्हें भ्रूण को गोद लेने की प्रक्रिया के बारे में पता चला। लिंडा चाहती थीं कि उनके भ्रूण को कोई विवाहित और श्वेत ईसाई जोड़ा गोद ले। इसी क्रम में उनकी मुलाकात पियर्स दंपती से हुई, जिन्होंने भ्रूण को गोद ले लिया।

    30 साल पहले स्टोर किए गए भ्रूण से बच्चे का जन्म होना विज्ञान की दुनिया का चमत्कार ही है। लिंडा आर्चर्ड इस वक्त 62 साल की हैं। उन्होंने 26 जुलाई को जन्मे बच्चे की फोटो का मिलान अपनी बेटी के बचपन की तस्वीर से करते हुए कहा कि मैंने ऐसा कोई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए नहीं किया था।

    यह भी पढ़ें- 15 बार की नाकामी से मायूस दंपति को AI ने दी 'औलाद की सौगात', पुरुष बांझपन से पीड़ित लोगों के लिए उम्मीद की किरण