विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

व्हिस्की डेट्स से अरबों डॉलर के सौदे तक... चीनी जासूस के जाल में कैसे फंसे एनवीडिया सीईओ? Inside Story

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:03 PM (IST)

एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग एक चीनी जासूस के साथ कथित करीबी संबंधों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। ...और पढ़ें

चीनी जासूस के जाल में फंसे एनवीडिया सीईओ(फोटो: सोशल मीडिया)

चीनी जासूस के जाल में फंसे एनवीडिया सीईओ(फोटो: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. एनवीडिया सीईओ जेनसेन हुआंग चीनी जासूस के साथ कथित संबंधों में।

  2. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को एलिस हुआंग पर चीनी जासूस होने का संदेह।

  3. एआई उद्योग की संवेदनशील जानकारी जुटाने की साजिश का अंदेशा।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एआई और चिप की दिग्गज अमेरिकी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि चीनी खुफिया तंत्र के लिए काम करने वाली एक कारोबारी महिला एलिस हुआंग ने जेनसेन हुआंग के साथ बेहद करीबी और कथित रोमांटिक रिश्ते बनाए।

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, यह कदम दुनिया के सबसे प्रभावशाली टेक दिग्गजों में शामिल जेनसेन हुआंग से संवेदनशील जानकारियां जुटाने और वैश्विक एआई उद्योग से जुड़े उनके फैसलों को प्रभावित करने की एक सोची-समझी जासूसी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

क्लासिफाइड मेमो से हुआ सनसनीखेज खुलासा

फाइनेंशियल टाइम्स और द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिकी खुफिया तंत्र ने इस मामले को सार्वजनिक होने से काफी पहले ही भांप लिया था।

अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों के कथित संबंधों पर एक गोपनीय मेमो तैयार किया था, जिसे चुनिंदा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के बीच साझा किया गया।

डेली मेल के अनुसार, यह अंदेशा जताया गया है कि चीनी खुफिया तंत्र ने जेनसेन हुआंग तक पहुंच बनाने के लिए एलिस हुआंग का इस्तेमाल किया हो सकता है।

ताइपे के कार्यक्रमों में साथ दिखे दोनों

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों का संपर्क जून 2024 से सामने आने लगा था, जब ताइपे में एक तकनीकी व्यापार मेले के बाद दोनों को एक बार में साथ देखा गया था।

उस दौरान उद्योग से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ जेनसेन हुआंग अपने जाने-पहचाने ब्लैक लेदर जैकेट में एलिस के पास बैठे नजर आए थे।

इसके बाद मई 2025 में ताइपे में आयोजित कंप्यूटैक्स टेक प्रदर्शनी के दौरान एनवीडिया प्रमुख द्वारा दिए गए एक डिनर में भी दोनों साथ देखे गए। लाइवस्ट्रीम फुटेज और तस्वीरों में एलिस हुआंग उनके बेहद करीब बैठी नजर आईं।

जब जेनसेन मीडिया से बात करने बाहर आए, तो वह भी उनके पीछे दिखीं और बाद में दोनों एक ही कार में सवार होकर वहां से निकले।

एलिस हुआंग का मेगास्पीड से क्या है संबंध?

एलिस हुआंग एक चीनी नागरिक हैं और वैश्विक एआई चिप उद्योग में उनकी मजबूत पहुंच मानी जाती है, जिन्हें हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है।

तकनीकी क्षेत्र में कदम रखने से पहले वह चीन में टेलीविजन पत्रकार के रूप में काम कर चुकी हैं। ऑनलाइन डेटाबेस के अनुसार, उन्होंने पूर्व में एचएसबीसी बैंक के अलावा चीनी सरकारी प्रसारक सीसीटीवी और हुनान टीवी में भी सेवाएं दी थीं।

बाद में वह सिंगापुर स्थित कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल में वरिष्ठ अधिकारी बनीं। यह कंपनी कंपनियों को एआई सिस्टम को प्रशिक्षित करने और चलाने के लिए कंप्यूटिंग पावर किराए पर देती है।

कंपनी की वेबसाइट पर इसे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एनवीडिया के कंप्यूटिंग पावर क्लाउड कारोबार का प्रमुख भागीदार बताया गया है।

प्रतिबंधित चिप्स की आपूर्ति का संदेह

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, मेगास्पीड 2024 से ही अमेरिकी जांच एजेंसियों की रडार पर थी। संदेह था कि यह कंपनी अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित एनवीडिया के आधुनिक एआई प्रोसेसर्स को पिछले दरवाजे से चीन तक पहुंचाने में मदद कर रही है। सिंगापुर के अधिकारियों ने भी 2025 में इस मामले को लेकर एलिस हुआंग से पूछताछ की थी।

रिपोर्टों के मुताबिक, मेगास्पीड ने पिछले दो वर्षों में एनवीडिया से 4.8 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के चिप्स खरीदे थे। अमेरिका ने चीन की सैन्य और तकनीकी ताकत को बढ़ने से रोकने के लिए अपने अत्याधुनिक एआई प्रोसेसर्स के चीन निर्यात पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं।

हालांकि, मेगास्पीड ने अवैध चिप ट्रांसफर के सभी आरोपों को खारिज करते हुए मीडिया रिपोर्टों को भ्रामक बताया है, वहीं एनवीडिया ने भी पहले कहा था कि उसकी आंतरिक जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- कौन है चीनी महिला एलिस हुआंग? जिसने Nvidia के CEO जेनसेन को हनीट्रैप में फंसाया

यह भी पढ़ें- 'मैंने पत्नी को धोखा दिया', एनवीडिया सीईओ जेनसेन हुआंग ने स्वीकारी चीनी जासूस संग अफेयर की बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।