Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में कई स्थानों पर फायरिंग, वाशिंगटन में चार लोगों को मारी गोली; पोर्टलैंड में दो की मौत

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 18 Jul 2021 02:31 PM (IST)

    वाशिंगटन में गोलीबारी की घटना बेसबाल के मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई। यहां वाशिंगटन नेशनल्स और सैन डिएगो पैड्रेस के बीच मैच चल रहा था। गोलियों की लगातार आ रही आवाज के साथ ही मैच को रोक दिया गया।

    Hero Image
    सैकरामेंटो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन घायल हैं

    वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की कई घटनाएं हुईं । वाशिंगटन के नेशनल स्टेडियम के बाहर चार लोगों को गोली मार दी गई। सैकरामेंटो में दो लोग मारे गए। पोर्टलैंड में गोलीबारी की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाशिंगटन में गोलीबारी की घटना बेसबाल के मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई। यहां वाशिंगटन नेशनल्स और सैन डिएगो पैड्रेस के बीच मैच चल रहा था। गोलियों की लगातार आ रही आवाज के साथ ही मैच को रोक दिया गया। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना को लेकर आगे कोई खतरे की बात नहीं है। जिन लोगों को गोली लगी है, उनमें से दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

    सैकरामेंटो में गोलीबारी में दो लोग मरे, एक दर्जन घायल

    इससे पहले शुक्रवार को कैलिफोर्निया की राजधानी सैकरामेंटो के पुराने इलाके में अचानक दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पुलिस को कई हथियार भी मिले हैं।

    पोर्टलैंड में भी दो लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

    एपी के अनुसार ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड शहर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। यहां दो दिनों के अंदर कई गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। यहां के मेयर टेड व्हीलर ने गोलीबारी की घटनाओं को महामारी बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल गोलीबारी की घटनाओं में 125 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।