Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indiana Mass Shooting: इंडियाना माल के फूड कोर्ट में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; 2 घायल

    Indiana Mass Shooting इंडियाना माल में रविवार शाम (स्थानीय समयानुसार) एक फूड कोर्ट में एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी।

    By Achyut KumarEdited By: Updated: Mon, 18 Jul 2022 07:38 AM (IST)
    Hero Image
    इंडियाना माल में गोलीबारी में चार लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    इंडियानापोलिस, एजेंसी। संयुक्त राज्य अमेरिका में इंडियाना राज्य के ग्रीनवुड पार्क माल में 17 जुलाई की शाम एक बंदूकधारी सहित चार लोगों की मौत हो गई। बंदूकधारी व्यक्ति ने फूड कोर्ट में गोली चला दी, जिसके बाद हथियार से लैश एक नागरिक ने उसे गोली मार दी। समाचार एजेंसी एपी ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगे कोई खतरा नहीं है- मेयर

    मेयर मार्क डब्ल्यू मायर्स ने कहा कि इंडियाना के ग्रीनवुड पार्क माल में रविवार शाम को गोलीबारी हुई। पुलिस मौके पर जाकर स्थिति को नियंत्रित किया। आगे कोई खतरा नहीं है। ग्रीनवुड पुलिस विभाग के प्रमुख जिम इसान ने कहा, 'कुल मिलाकर चार लोग मारे गए हैं। जबकि दो लोग घायल हुए हैं।'

    शाम 6 बजे आया काल- इसान

    रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, इसान ने कहा कि आपातकालीन काल सेंटर को फूड कोर्ट में शूटिंग के बारे में शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) काल आया। उन्होंने कहा कि गोलीबारी तब समाप्त हुई जब एक सशस्त्र नागरिक ने बंदूकधारी को गोली मार दी।

    मेयर ने जनता से किया क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह

    ग्रीनवुड के मेयर ने एक बयान में कहा, 'ग्रीनवुड पार्क माल में गोलीबारी की घटना के बारे में पता चला है। ग्रीनवुड पुलिस विभाग स्थिति पर नियंत्रण कर रहा है। मैं कमांड पोस्ट के सीधे संपर्क में हूं। आगे कोई खतरा नहीं है। मैं जनता से कहूंगा कि कृपया इस क्षेत्र से दूर रहें।' 

    • इंडियानापोलिस मेट्रोपालिटन पुलिस विभाग ने ट्विटर पर कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों की मदद कर रहा है।
    • पुलिस विभाग ने लोगों से क्षेत्र में जाने से बचने का आग्रह किया।

    जो बाइडन ने हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की कही बात

    संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक हिंसा की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हमले के हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है।