Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Starship Launch News: अगले महीने लॉन्च होगा स्टारशिप रॉकेट? एलन मस्क ने दी अहम जानकारी

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 09:06 AM (IST)

    Starship Launch News एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स अगले महीने स्टारशिप रॉकेट लॉन्च कर सकती है। तय योजना के मुताबिक ये आर्बिट में जल्द ही प्रवेश कर सकता है। स्पेस एक्स इसके जरिए स्पेस टूरिजम की शुरुआत करना चाहती है।

    Hero Image
    Elon Musk: अगले महीने लॉन्च होगा स्टारशिप रॉकेट?

    वॉशिंगटन, एजेंसी। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स इतिहास रचने वाली है। स्पेस एक्स (SpaceX) अगले महीने स्टारशिप रॉकेट लॉन्च कर सकती है। एलन मस्क ने खुद शनिवार को एक ट्वीट में इसका इशारा किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Elon Musk ने ट्वीट से किया इशारा

    दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने स्टारशिप को लेकर सवाल पूछा था। मस्क ने अपने रिप्लाई में कहा, "अगर बाकी परीक्षण अच्छे रहे, तो हम एक स्टारशिप को अगले महीने लॉन्च करने की कोशिश करेंगे।"

    मंगल, चंद्रमा तक पहुंचने का प्लान

    इससे पहले, जनवरी में भी मस्क ने स्टारशिप को जल्द लॉन्च करने की संभावना जताई थी। उन्होंने तब कहा था कि इसे फरवरी अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले, स्पेस एक्स इस प्रोजेक्ट को पिछले साल ही लॉन्च करना चाह रहा था। स्टारशिप की सफल लॉचिंग के बाद कंपनी मंगल और चंद्रमा तक पहुंचने का लक्ष्य को पाना चाहती है।

    प्रोटोटाइप ने की थी सफल लैंडिंग

    मार्च 2021 में स्टारशिप के एक प्रोटोटाइप ने धरती पर सफल लैंडिंग की थी। हालांकि, कुछ देर बाद इसमें जबरदस्त धमाका हो गया था। प्रोटोटाइप आग के गोले में तब्दील हो गया था।

    ये भी पढ़ें:

    Spy Balloon: F-22 लड़ाकू विमान ने एक झटके में चीनी जासूसी गुब्बारे का किया काम तमाम, दागी थी सुपरसोनिक मिसाइल

    आखिर पाकिस्तान में क्यों ब्लॉक हुआ विकिपीडिया? इन प्लेटफॉर्म्स पर भी हो चुकी है कार्रवाई, जानें पूरा मामला