Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक का है- X Æ।।... Elon Musk के 13 बच्चों के नाम पढ़कर हो जाएंगे हैरान, आप भी पूछेंगे- नाम है या पासवर्ड?

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 10:33 AM (IST)

    मस्क कुल 13 बच्चों के पिता हैं जो अलग-अलग रिश्तों से हुए हैं। उनकी पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से छह बच्चे हैं पूर्व प्रेमिका ग्राइम्स से तीन न्यूरालिंक की कार्यकारी शिवोन जिलिस से दो और रिपोर्ट के अनुसार लेखिका एशले सेंट क्लेयर से एक बच्चा है। इनमें से एक का नाम X AE A-XII था। अब आपको उनके परिवार के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    Hero Image
    अपने बेटे X Æ A-12 के साथ एलन मस्क। ( फोटो- रॉयटर्स )

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एलन मस्क अपने काम के अलावा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फिलहाल वो अपने 13 बच्चों को लेकर चर्चा में है, उनके बच्चे के नाम भी अनोखे हैं, जिसे सुन आप हैरान हो जाएंगे। अब आपको उनके बच्चों के नाम उनकी पत्नी और परिवार के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनकी पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से छह बच्चे हैं, पूर्व प्रेमिका ग्रिम्स से तीन, न्यूरालिंक की कार्यकारी शिवोन जिलिस से दो और रिपोर्ट के अनुसार, लेखिका एशले सेंट क्लेयर से एक बच्चा है।

    10 हफ्ते में हो गई थी एक बच्चे की मौत

    • एलन मस्क और कनाडाई लेखिका जस्टिन विल्सन ने जनवरी 2000 में शादी की और 2002 में उनके बेटे नेवादा अलेक्जेंडर मस्क का जन्म हुआ।
    • लेकिन नेवादा की मृत्यु 10 हफ्ते की उम्र में अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम (एसआईडीएस) से हो गई।
    • एलन मस्क के सबसे बड़े बच्चे की उम्र 20 साल है। इतने भरे-पूरे परिवार के बाद भी एलन को एक दुख भी है।
    • उनके बड़े बेटे का देहांत जन्म लेने के दस हफ्ते में ही हो गया था।
    • इस तरह से एलन मस्क के कुल 13 बच्चे अब तक पैदा हुए। इनमें एक की मौत हो गई है।

    क्या हैं जुड़वां बच्चों के नाम?

    इनमें दो एक साथ और तीन बच्चे एक साथ पैदा हुए। जुड़वां बच्चों के नाम जेवियर और डेमियन हैं और दोनों लड़के हैं। इसके अलावा तीन बच्चे हुए। ये तीनों भी लड़के हैं। इनके नाम काई, सैक्सन और डेमियन हैं। एलन-जस्टिन के सबसे बड़े बच्चे का नाम नेवादा अलेक्जेंडर मस्क था, उनकी मौत हो चुकी है।

    ग्रिम्स-एलन से तीन बच्चे

    म्यूजिसियन ग्रिम्स और एलन के तीन बच्चे हैं। बेटे का नाम X Æ A-Xii (X ऐश ए ट्वेल्व) और टेक्नो मैकेनिकस मस्क है। वहीं बेटी का नाम एक्सा डार्क साइडरल मस्क है।

    न्यूरालिंक की कर्मचारी से की एलन मस्क ने शादी

    • एलन की कंपनी न्यूरालिंक की कर्मचारी शिवोन जिलिस के साथ उनके जुड़वां बच्चे हुए। इस साल हुए इनके तीसरे बच्चे के नाम के बारे में अभी किसी को पता नहीं है।
    • ग्रिफिन मस्क मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क के बेटे हैं।
    • उनका जन्म 2004 में हुआ था और वर्तमान में वह एक कॉलेज छात्र हैं।
    • सैक्सन मस्क का एक जुड़वां भाई है, जिसका नाम जेवियर है और उनका जन्म 2006 में हुआ था। उनकी मां जस्टिन मस्क हैं, जिनकी शादी एलन मस्क से हुई थी।

    एक्सा डार्क साइडरल मस्क का उपनाम Y या क्यों या ? है। इनकी जन्मतिथि दिसंबर 2021 है। इनकी मां का ग्रिम्स है। एक्सा का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। वह प्यार से अपने उपनाम "वाई" से जानी जाती हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या भारत में टेस्ला की फैक्ट्री नहीं लगने देंगे ट्रंप? मस्क के सामने ही कहा- ये अमेरिका के लिए सही नहीं