Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Trump Oath Ceremony Video: एलन मस्क ने हाथों से ऐसा क्या इशारा किया, जिसपर मच गया बवाल; हिटलर से है कनेक्शन

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 09:26 AM (IST)

    Donald Trump oath ceremony अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन शपथ ली। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची। इसी बीच कार्यक्रम में एलन मस्क भी दिखाई दिए जो डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मंगल ग्रह पर जाने की बात पर काफी खुश दिखाई दे रहे थे। यहां मस्क ने कुछ ऐसा भी किया जिससे बवाल मच गया।

    Hero Image
    Donald Trump oath ceremony मस्क का इशारा, मचा बवाल।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Donald Trump oath ceremony डोनाल्ड ट्रंप अब अमेरिका के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। ट्रंप ने 47वें राष्ट्रपति के रूप में (20 जनवरी) को शपथ ली। शपथ लेते ही ट्रंप ने कई बड़े फैसले लिए और कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची। इसी बीच कार्यक्रम में एलन मस्क भी दिखाई दिए, जो डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मंगल ग्रह पर जाने की बात पर काफी खुश दिखाई दे रहे थे। यहां मस्क ने कुछ ऐसा भी किया जिससे बवाल मच गया।

    यह चुनाव वाकई मायने रखता हैः मस्क

    मस्क ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया और लोगों को धन्यवाद देते हुए भविष्य के बारे में बात की। मस्क ने कहा, 

    सभ्यता का भविष्य सुनिश्चित है। आखिर जीत का अहसास ऐसा ही होता है। चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन यह चुनाव वाकई मायने रखता है।

    मस्क ने किया बड़ा वादा

    मस्क ने अंतरिक्ष मिशन पर भी चर्चा की और पूछा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जब अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अमेरिकी झंडे को दूसरे ग्रह पर ले जाएंगे, तो यह कितना शानदार होगा? उन्होंने लोगों की भीड़ के सामने वादा करते हुए कहा कि मैं आप लोगों के लिए कड़ी मेहनत करने जा रहा हूं।

    मस्क के सैल्यूट पर विवाद

    भाषण के बाद मस्क ने एक ऐसा इशारा किया, जिसने सोशल मीडिया पर विवाद पैदा हो गया। कुछ लोगों मस्क के इशारे को नाजी सलामी जैसा बताया। हालांकि, कुछ ने इसका बचाव भी किया।

    दरअसल, नाजी सलामी को हिटलर सलामी के रूप में भी जाना जाता है। इस इशारे को नाजी जर्मनी में अभिवादन के रूप में हिटलर द्वारा ही इस्तेमाल किया गया था। सलामी सीधे हाथ से दाहिने हाथ को कंधे से हवा में बढ़ाकर की जाती है। 

    सोशल मीडिया पर कसे गए तंज

    एक सोशल मीडिया यूजर ने मस्क की आलोचना करते हुए लिखा, 

    मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मस्क ने ट्रंप को जीताने में मदद करने के लिए उनके समर्थकों को धन्यवाद देने के तरीके के रूप में yhr zieg heil salute किया... ये क्या बकवास है। कमबख्त नाजी सलामी। मैं अंतरिक्ष मिशन के लिए मस्क की बकवास को अनदेखा कर सकता हूं, लेकिन अब मैं इस बकवास को अनदेखा नहीं कर सकता।

    एक अन्य यूजर ने कहा मस्क ने अभी-अभी एक पूर्ण नाजी सलामी दी है, ये गलत है।