Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'मैं तानाशाह लग सकता हूं', Donald Trump पहले ही दिन लेंगे बड़ा एक्शन; प्रवासियों पर कड़ा रुख समेत एजेंडे में ये है शामिल

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 11 Nov 2024 06:00 AM (IST)

    Donald Trump agenda जनवरी में शपथ लेने के बाद व्हाइट हाउस में पहले दिन उनके पास करने के लिए बहुत कुछ है। ट्रंप के एजेंडे में प्रवासियों का बड़े पैमाने पर निर्वासित करना शामिल है। ट्रंप उन हजारों सरकारी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे जिनके बारे में उनका मानना है कि वे गुप्त रूप से उनके खिलाफ काम कर रहे हैं।

    Hero Image
    Donald Trump agenda ट्रंप का एजेंडा आया सामने

    एपी, वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह तानाशाह नहीं बनेंगे, हालांकि पहले दिन के फैसले तानाशाह जैसे लग सकते हैं। जनवरी में शपथ लेने के बाद व्हाइट हाउस में पहले दिन उनके पास करने के लिए बहुत कुछ है। ट्रंप के एजेंडे में प्रवासियों का बड़े पैमाने पर निर्वासित करना शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई सरकारी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे 

    ट्रंप उन हजारों सरकारी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे जिनके बारे में उनका मानना है कि वे गुप्त रूप से उनके खिलाफ काम कर रहे हैं। इसके साथ ही ट्रंप छह जनवरी 2021 को कैपिटल हिल्स दंगे में गिरफ्तार लोगों को क्षमादान देंगे।

    क्या क्या कर सकते हैं ट्रंप

    • ट्रंप ने कहा था, पहले दिन, मैं अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान शुरू करूंगा। हम इन अपराधियों को जेल में डाल देंगे, फिर उन्हें जितनी जल्दी हो सके हमारे देश से बाहर निकाल देंगे। वे एलियन एनिमीज एक्ट लागू करेंगे।
    • 1798 का यह कानून राष्ट्रपति को किसी भी ऐसे व्यक्ति को निर्वासित करने की अनुमति देता है जो अमेरिकी नागरिक नहीं है। लगभग एक करोड़ 10 लाख लोगों को निर्वासित करना कहीं अधिक जटिल है।
    • ट्रंप ने बार-बार कहा है कि वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को एक दिन में सुलझा सकते हैं। ट्रंप के एजेंडे में यूक्रेन और रूस को इस युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत की मेज पर लाना शामिल है।
    • ट्रंप ने पूरे चुनाव अभियान के दौरान आयातित वस्तुओं, विशेषकर चीन से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ लगाने का वादा किया था। ट्रंप को संभवत: इसके लिए संसद की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी।
    • ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से बनाई गई नीतियों को ट्रंप पलट सकते हैं। कार्यकारी आदेश के जरिये वह पर्यावरण संरक्षण की नीति को वापस ले सकते हैं। उन्होंने जीवाश्म ईंधनों का उत्पादन बढ़ाने का संकल्प लिया है। 

    जैक स्मिथ को बर्खास्त कर सकते

    ट्रंप ने ये भी कहा था कि पदभार ग्रहण करने के दो सेकेंड के भीतर जैक स्मिथ को बर्खास्त कर दूंगा। जैक वकील हैं और उनके खिलाफ दो संघीय मामलों में मुकदमा चला रहे हैं। स्मिथ ने पिछले साल ट्रंप पर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने की साजिश रचने और फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो एस्टेट में अवैध रूप से वर्गीकृत दस्तावेज को जमा करने का आरोप लगाया था।

    न्यूयार्क में पैसे देकर चुप कराने के मामले में अपने ऊपर लगे दोषसिद्धि के लिए ट्रंप स्वयं को क्षमा नहीं कर सकते, लेकिन वे अपने राष्ट्रपति के दर्जे का लाभ उठाकर सजा से बचने का प्रयास कर सकते हैं। जार्जिया में मामले, जिसमें ट्रंप पर चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप लगा था। यह मामला भी 2029 तक लटक सकता है।