विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Donald Trump: जॉन केनेडी, मार्टिन लूथर की हत्या से जुड़े सीक्रेट दस्तावेज होंगे सार्वजनिक; सीबीपी वन एप हुआ बंद

Published: Tue, 21 Jan 2025 01:03 AM (GMT+05:30)

मार्टिन लूथर किंग की अप्रैल 1968 में मेम्फिस टेनेसी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जॉन एफ केनेडी ...और पढ़ें

केनेडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी (फोटो: रॉयटर्स)
केनेडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रंप
  2. सीक्रेट दस्तावेज करेंगे पब्लिक

जेएनएन, न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वे राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी, उनके भाई रॉबर्ट एफ केनेडी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्याओं से संबंधित रिकार्ड को शीघ्र ही सार्वजनिक करेंगे।

यह कदम सरकार में विश्वास बहाल करने के उपायों का हिस्सा होगा। तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की नवंबर 1963 में डलस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने दशकों से विवाद और षड्यंत्र को जन्म दिया है।

अमेरिकी इतिहास की बड़ी घटनाएं

मार्टिन लूथर किंग की अप्रैल 1968 में मेम्फिस, टेनेसी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी वर्ष जून में रॉबर्ट एफ केनेडी को कैलिफोर्निया में मौत के घाट उतार डाला गया था। उन्होंने उसी समय कैलिफोर्निया में डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल की थी।

इन तीनों हत्याकांडों ने अमेरिका को झकझोर कर रख दिया था। इतिहासकार इन घटनाओं को उस उथल-पुथल भरे दशक में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखते हैं। ट्रंप ने साथ ही कहा कि जनता की बड़ी रुचि वाले अन्य विषयों से संबंधित दस्तावेज भी सार्वजनिक किए जाएंगे।

सीबीपी वन एप भी बंद

  • ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को सीबीपी वन नामक एक सीमा एप का इस्तेमाल बंद कर दिया, जिसने करीब 10 लाख लोगों को काम करने की पात्रता के साथ कानूनी तौर पर अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति दी थी।
  • सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के ठीक बाद सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा की वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया। इसे यूजर को पता चला कि जिस एप का इस्तेमाल प्रवासियों को आठ दक्षिण-पश्चिम सीमा बंदरगाहों पर 'अपाइंटमेंट शेड्यूल' करने की अनुमति देने के लिए किया गया था, वह अब उपलब्ध नहीं है।
  • नोटिस में कहा गया है कि मौजूदा 'अपाइंटमेंट' रद कर दिए गए हैं। यह कदम ट्रंप द्वारा अपने प्रचार अभियान के दौरान किए गए वादे के अनुरूप है। सीबीपी वन ऐप बेहद लोकप्रिय रहा है। यह आठ सीमा चौकियों पर प्रतिदिन 1,450 लोगों को 'अपाइंटमेंट' देने की एक आनलाइन लाटरी प्रणाली थी।

देश-विदेश की खबरों के ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।