Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अवैध प्रवासियों के लिए ट्रंप ले आए ये नया नियम, देना होगा फिंगर प्रिंट; रजिस्ट्रेशन न कराने वालों को मिलेगी ये सजा

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 07:04 PM (IST)

    ट्रंप प्रशासन अमेरिका में सभी अवैध प्रवासियों के लिए एक रजिस्ट्र्री पेश करने के लिए तैयार है जिसमें उन्हें अंगूठे के निशान और पते जमा करने की आवश्यकता होगी। अनुपालन न करने पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। यह निर्वासन में वृद्धि के बाद आया है। रजिस्ट्र्री सभी व्यक्तियों पर लागू होगी जिनकी आयु 14 वर्ष या उससे अधिक है।

    Hero Image
    अमेरिका में ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासियों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस बना रहा है।

    एपी, वॉशिंगटन। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपना रहा है। वह अब उन सभी लोगों के लिए रजिस्ट्री ऑफिस बनाने जा रहा है, जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं। ऐसे प्रत्येक व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। उन्हें अपना फिंगर प्रिंट और पता मुहैया कराना होगा। ऐसा खुद नहीं करने पर जुर्माना या मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह घोषणा ऐसे समय की गई है, जब बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों को देश से निर्वासित किया जा रहा है। गृह सुरक्षा विभाग के बयान के अनुसार, रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया 14 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले सभी लोगों पर लागू होगी। रजिस्ट्रेशन नहीं कराना अपराध होगा और इसका नतीजा जुर्माना या जेल दोनों हो सकता है। जबकि अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा की वेबसाइट पर बताया गया कि वह रजिस्ट्रेशन के लिए जल्द ही एक फार्म तैयार करेगी।

    ट्रंप ने जारी किए थे आदेश

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को शपथ ग्रहण वाले दिन आव्रजन संबंधित दस कार्यकारी आदेश जारी किए थे, जिसमें से एक में रजिस्ट्री बनाने की बात थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे कितने लोग स्वेच्छा से संघीय सरकार को यह जानकारी देंगे कि वे कौन हैं और कहां रह रहे हैं। इस बीच, व्हाइट हाउस ने दावा किया कि अमेरिकी सीमा में अवैध रूप से दाखिल होने के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। यह पिछले 15 वर्षों में सबसे कम है।

    यह भी पढ़ें: ट्रंप का कनाडा को अल्टीमेटम, Five Eyes से बाहर करने की तैयारी; क्या करेंगे जस्टिन ट्रूडो?