अमेरिका में प्रदर्शित की गई मक्खन से बनी गाय
Butter Cow अब तक आपने कई तरह की मूर्तियों के बारे में सुना होगा लेकिन अमेरिका में मक्खन से बनी गाय की मूर्ति सुर्खियां बटोर रही है। इस गाय को इलिनोइस ...और पढ़ें

वाशिंगटन, एजेंसी। अब तक आपने कई तरह की मूर्तियों के बारे में सुना होगा लेकिन अमेरिका में मक्खन से बनी गाय की मूर्ति सुर्खियां बटोर रही है। इस गाय को इलिनोइस राज्य मेले में प्रदर्शित किया गया जहां यह आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गई है। इस मूर्ति का वजन 362 किलोग्राम है।
362 किलो है गाय की मूर्ति का वजन
गाय को मिडवेस्ट डेयरी एसोसिएशन ने प्रदर्शित किया। इसे बनाया है मूर्तिकार सारा प्रैट ने। इसमें एक डेयरी किसान को अपनी एक गाय का दूध दुहते हुए दिखाया गया है। प्रैट ने बताया कि किसान परिवारों को समर्पित इस मूर्ति को बनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मक्खन पिघल न जाए इसके लिए इसे खास तरह के कांच के बाक्स में रखा गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।