Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'युद्ध की तैयारी कर रहा चीन', अमेरिका के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा; चिनफिंग की नीति पर ट्रंप को चेताया

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 09:34 PM (IST)

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि चीन तेजी से अपनी सेना का विस्तार कर रहा है और ताइवान के पास हमले का अभ्यास कर रहा है जिससे स्पष्ट है कि वह युद्ध की तैयारी कर रहा है। उन्होंने अमेरिकी संसद को बताया कि चीन अमेरिका के लिए एक बड़ा खतरा बन रहा है।

    Hero Image
    हिंद-प्रशांत क्षेत्र में युद्ध की तैयारी करने का चीन पर आरोप (फोटो: रॉयटर्स)

    एएनआई. वाशिंगटन। चीन जिस तेजी से अपनी सेना का विस्तार कर रहा है और ताइवान के निकट हमले का अभ्यास कर रहा है, इससे स्पष्ट है कि वह युद्ध की तैयारी कर रहा है। इस लिहाज से अमेरिका के लिए चीन बड़ा खतरा है। यह बात अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी संसद की रक्षा मामलों की उपसमिति के समक्ष रक्षा मंत्री ने कहा, कम्युनिस्ट चीन हमारे लिए खतरा बन रहा है। कहा, चीन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में युद्ध की तैयारी कर रहा है। युद्ध लड़कर वह क्षेत्र में अपना प्रभाव साबित करना चाहता है, इसके बाद उसका लक्ष्य विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनने का है।

    अर्थव्यवस्था को ठप करने की आशंका

    अगर चीन सफल होता है तो वह अमेरिका के उद्योगों और अर्थव्यवस्था को ठप कर देगा। हेगसेथ जब यह बता रहे थे उस समय अमेरिकी सेनाओं के प्रमुख जनरल डेन कैनी भी उनके साथ थे। हेगसेथ ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शक्ति के बल पर शांति स्थापित करने की नीति पर कार्य कर रहे हैं। इसीलिए सरकार का उद्देश्य अमेरिका के रक्षा उद्योगों को मजबूत बनाने का है।

    चीन अभूतपूर्व तरीके से अपनी सेना को मजबूत बना रहा है और ताइवान पर हमले का अभ्यास कर रहा है। उसकी अमेरिका को सैन्य चुनौती देने की शुरुआत ताइवान पर हमले के साथ होगी। वह इस चुनौती पर खरा उतरने के लिए हर संभव तैयारी कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: 'खनिज के बदले अमेरिकी कॉलेज में एडमिशन', चीन के साथ US की बड़ी डील; ट्रंप ने खुद किया एलान