Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका: शिकागो में रैपर की पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत और 14 जख्मी; हमले के बाद बदमाश फरार

    शिकागो में बुधवार देर रात एक रैपर की एल्बम रिलीज पार्टी में गोलीबारी हुई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। रिवर नॉर्थ इलाके में हुए इस हमले में बदमाश गाड़ी से आए और फायरिंग करके फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    By Agency Edited By: Swaraj Srivastava Updated: Thu, 03 Jul 2025 06:45 PM (IST)
    Hero Image
    गोलीबारी में घायल 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है (फोटो: रॉयटर्स)

    एपी, शिकागो। अमेरिका के शिकागो में बुधवार देर रात गोलीबारी हुई। हमला एक रैपर की पार्टी में हुआ। गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 14 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला रिवर नॉर्थ इलाके का है। यहां एक रैपर की एल्बम रिलीज पार्टी आयोजित की गई थी। रेस्तरां और लाउंज के बाहर काफी लोग जुटे हुए थे। तभी कुछ बदमाश अपनी गाड़ी में आए और वाहन के अंदर से ही फायरिंग करने लगे।

    हमलावर मौके से फरार

    फायरिंग के बाद वे वाहन सहित फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। 21 से 32 की उम्र वाले 13 महिलाओं और 5 पुरुषों को गोली लगी है। इनमें से दो पुरुष और 2 महिलाओं की मौत हो गई।

    गोलीबारी के पास मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचीं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

    अधिकारियों ने कहा कि नौ लोगों को नॉर्थवेस्टर्न अस्पताल ले जाया गया था, जहां दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों को जॉन एच स्ट्रोगर अस्पताल ले जाया गया था। यहां भी दो पुरुषों की मौत की खबर है।

    एक बंदूकधारी को 50 साल की सजा

    उधर क्रोएशिया की एक अदालत ने गुरुवार को एक बंदूकधारी को लगभग एक साल पहले नर्सिंग होम में सामूहिक गोलीबारी के मामले में दोषी ठहराते हुए 50 साल जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उसे अपनी मां सहित छह लोगों की हत्या करने और कई अन्य को घायल करने के मामले में यह सजा सुनाई है।

    राजधानी जाग्रेब से लगभग 80 किलोमीटर पूर्व में स्थित बेलोवर की म्यूनिसिपल कोर्ट ने 52 वर्षीय क्रेसिमिर पाहोकी को हत्या और हत्या के प्रयास सहित 13 मामलों में दोषी पाया।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी, इस्कॉन मंदिर में चलाई गईं 20-30 गोलियां