'बीजिंग से तोड़ दें संबंध, कोरोना से भी बड़ा खतरा...', अमेरिका में क्या साजिश रच रहा ड्रैगन? चीनी एक्सपर्ट ने अमेरिका को दी चेतावनी
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की गतिविधियों के एक प्रमुख विश्लेषक गॉर्डन जी. चांग ने कहा कि यह अमेरिका पर हमला है। चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद फॉक्स न्यूज से बात करते हुए चांग ने चेतावनी दी कि यह साजिश कुछ और गहरी बात का संकेत देती है। उन्होंने कहा कि यह चीन की तरफ से अमेरिका को अंदर से अस्थिर करने के लिए एक सीक्रेट मिशन की तरह है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में चीनी मामलों के एक प्रमुख एक्सपर्ट ने एक बड़ी चेतावनी देते हुए बीजिंग से संबंधों को तोड़ने की अपील की है। एक्सपर्ट ने कहा कि अगर अमेरिका ने तेजी से कार्रवाई नहीं की तो उसे कोरोना से भी बदतर खतरे का सामना करना पड़ सकता है।
पिछले जिनों अमेरिका में यून्किंग जियान और जुनयोंग लियू नाम के दो चीनी नागरिकों को जहरीले फंगस की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद एक्सपर्ट का चेतावनी वाला बयान सामने आया है।
क्यों किया गया गिरफ्तार
इन दोनों चीनी नागरिकों पर आरोप है कि ये लोग एक ऐसे जहरीले फंगस की तस्करी कर रहे थे, जो फसलों को खराब बना सकता है। दोनों चीनी नागरिकों को साजिश रचने, अमेरिका में तस्करी करने, झूठे बयान देने और वीजा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की गतिविधियों के एक प्रमुख विश्लेषक गॉर्डन जी. चांग ने कहा कि यह अमेरिका पर हमला है। चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद फॉक्स न्यूज से बात करते हुए चांग ने चेतावनी दी कि यह साजिश कुछ और गहरी बात का संकेत देती है।
क्या है एग्रो टेररिज्म?
उन्होंने कहा कि यह चीन की तरफ से अमेरिका को अंदर से अस्थिर करने के लिए एक सीक्रेट मिशन की तरह है और इसे रोकने का तरीका एकमात्र चीन के साथ संबंध तोड़ना है।
अमेरिका में गिरफ्तार चीनी नागरिकों पर फ्यूजोरियम ग्रैमिनियरम नाम के खतरनाक फंगस की तस्करी का आरोप है। ये फंगस गेहूं, जौ और मकई की फसलों को खराब कर सकता है। यह फसलों में फ्यूजोरियम हेड ब्लास्ट (FHB) या स्कैब नाम की बीमारी का कारण बनता है।
अमेरिकी लॉ डिपार्टमेंट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने इस फंगस को खेती और खाद्य सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना है और वैज्ञानिकों ने इसके इस्तेमाल को 'एग्रो-टेररिज्म' यानी कृषि आतंकवाद कहा है।
अमेरिका को कमजोर करने की साजिश
गिरफ्तार चीनी नागरिकों ने पहले चीन में इस फंगस पर काम किया था और कथित तौर पर इसे अमेरिका में लाने के बाद इस पर गैर कानूनी रिसर्च को अंजाम दिया। चांग ने कहा कि यह मामला महज जैविक तस्करी की घटना नहीं है, बल्कि यह माओवादी सिद्धांत पर एक व्यापक 'पीपुल वॉर' रणनीति का हिस्सा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।