विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा एक्शन, न्यूज चैनल को कराया बंद; छुट्टी पर भेजे गए 1300 कर्मचारी

Published: Sun, 16 Mar 2025 03:23 PM (IST)

वॉइस ऑफ अमेरिका के निदेशक माइकल अब्रामोविट्ज ने कहा 1300 पत्रकारों निर्माताओं और सहायकों के उनके लगभग पूरे स्टाफ को ...और पढ़ें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वॉइस ऑफ अमेरिका को कराया गया बंद
  2. डोनाल्ड ट्रंप ने आदेश पर किया हस्ताक्षर
  3. VOA चैनल के निदेशक ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पदभार संभालने के बाद से लगातार अपने फैसलों से सबकों चौंका रहे हैं। अब ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है। यह कार्यकारी आदेश न्यूज चैनल वॉइस ऑफ अमेरिका की पेटेंट कंपनी के साथ अनुबंध रद्द करने और चैनल को बंद करने से संबंधित है।

छुट्टी पर भेजे गए 1300 कर्मचारी

इस आदेश के बाद चैनल के 1300 कर्मचारियों को शनिवार 15 मार्च से छुट्टी पर भेज दिया गया। साथ ही सत्तावादी शासनों को प्रसारित करने वाली दो अमेरिकी समाचार सेवाओं के लिए फंडिंग भी समाप्त कर दी गई।

वॉइस ऑफ अमेरिका के निदेशक माइकल अब्रामोविट्ज ने कहा, 1300 पत्रकारों, निर्माताओं और सहायकों के उनके लगभग पूरे स्टाफ को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है, जिससे लगभग 50 भाषाओं में काम करने वाले लोगों की कार्यक्षमता प्रभावित हुई है।

लिंक्डइन पर पोस्ट कर जताया दुख

लिंक्डइन पर पोस्ट कर अब्रामोविट्ज ने कहा, "मैं बहुत गहरे दुख के साथ कह रहा हूं कि 83 वर्षों में पहली बार वॉइस ऑफ अमेरिका (VOA) को चुप करा दिया गया है। मुझे आज सुबह पता चला कि चैनल के लगभग सभी स्टाफ, जिनमें 1300 से अधिक पत्रकार, निर्माताओं और समर्थन कर्मचारी हैं, उनकों आज प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है। मुझे भी प्रशासनिक छुट्टी पर भेजा दिया गया है।"

ट्रंप के आदेश पर हूती विद्रोहियों पर कहर बनकर टूटी अमेरिकी सेना, हवाई हमले में 24 लोगों की मौत और नौ घायल