Move to Jagran APP

H-1B वीजा पर ट्रंप के फैसलों पर पुनर्विचार करेगा बाइडन प्रशासन, भारतीय IT पेशेवरों को राहत की उम्मीद

एच-1बी वीजा भारतीय आइटी पेशेवरों में लोकप्रिय है। इस वीजा के आधार पर अमेरिकी कंपनियां उच्च कुशल विदेशी कामगारों को रोजगार देती हैं। हर साल विभिन्न श्रेणियों में 85 हजार वीजा जारी किए जाते हैं। यह वीजा तीन साल के लिए जारी होता है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 03:20 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 03:20 PM (IST)
H-1B वीजा पर ट्रंप के फैसलों पर पुनर्विचार करेगा बाइडन प्रशासन, भारतीय IT पेशेवरों को राहत की उम्मीद

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने कहा कि वह ट्रंप शासन के दौरान एच-1बी जैसे वर्क वीजा पर लिए गए प्रतिकूल फैसलों पर फिर विचार करेगा। हालांकि इस तरह के वीजा से जुड़े ट्रंप के तीन नीतिगत फैसलों को रद कर दिया गया है। उम्मीद है कि बाइडन प्रशासन के इस कदम से भारतीय आइटी पेशेवरों को राहत मिलेगी। एच-1बी वीजा भारतीयों में काफी लोकप्रिय है।

loksabha election banner

बाइडन प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी तीन नीतिगत फैसलों से विदेशी कामगारों के वीजा जैसे एच-1बी पर प्रतिकूल निर्णयों या आपत्तियों पर पुनर्विचार किया जाएगा। इन नीतिगत फैसलों को वापस ले लिया गया है। इन फैसलों के चलते एच-1बी समेत वर्क वीजा पर विदेशी कामगारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अमेरिकी सिटिजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआइएस) ने कहा कि विदेशी कामगारों की याचिका फार्म आइ-129 दोबारा खुल सकती है या प्रतिकूल फैसलों पर पुनर्विचार किया जा सकता है। बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी समेत तमाम वर्क वीजा से जुड़े नियमों का सख्त कर दिया था। इसके चलते विदेशी कामगारों खासतौर पर भारतीय पेशेवरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कामगारों के हितों की सुरक्षा के नाम पर वीजा पर सख्ती बढ़ा दी थी।

क्या है एच-1बी वीजा

एच-1बी वीजा भारतीय आइटी पेशेवरों में लोकप्रिय है। इस वीजा के आधार पर अमेरिकी कंपनियां उच्च कुशल विदेशी कामगारों को रोजगार देती हैं। हर साल विभिन्न श्रेणियों में 85 हजार वीजा जारी किए जाते हैं। यह वीजा तीन साल के लिए जारी होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.