विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर अमेरिका ने जताई चिंता, बाइडन ने PM मोदी से बातचीत के दौरान क्या कहा?

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 05 Sep 2024 08:33 AM (IST)

Bangladesh Violence बांग्लादेश के बदलते राजनीतिक हालात और वहां मौजूद अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर पीएम और अमेरिकी ...और पढ़ें

पीएम मोदी और जो बाइडन ने बांग्लादेश के हालात पर फोन पर बातचीत की।(फोटो सोर्स: एएनआई)
पीएम मोदी और जो बाइडन ने बांग्लादेश के हालात पर फोन पर बातचीत की।(फोटो सोर्स: एएनआई)

HighLights

  1. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर बाइडन ने जताई चिंता।
  2. बांग्लादेश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमले पर मोदी-बाइडन चिंतित।

पीटीआई, वॉशिंगटन। बांग्लादेश में राजनीतिक अनिश्चितता को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया चिंतित है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के नेता मोहम्मद यूनुस सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों पर पूरी दुनिया की नजर है। इसी बीच बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी बात की है। पिछले हफ्ते दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बांग्लादेश के हालात पर बातचीत की थी।

बांग्लादेश के हालात पर दोनों नेताओं ने जताई चिंता

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बातचीत के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की। बांग्लादेश में लोगों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों पर दोनों नेताओं ने चिंता जाहिर की है।  

26 अगस्त को हुई बातचीत के दौरान दोनों पीएम मोदी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।  

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक माह में हिंदुओं के प्रति हिंसा के 205 मामले दर्ज, रिपोर्ट में सामने आई उत्पीड़न की भयावह तस्वीर