Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baltimore Bridge: बाल्टीमोर बंदरगाह तक आने-जाने के लिए खोला गया तीसरा अस्थायी चैनल, जहाज के टकराने से ढह गया था ब्रिज

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 11:09 PM (IST)

    बंदरगाह अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात घोषणा की कि ढह गए ब्रिज के उत्तर-पूर्व में स्थित वैकल्पिक चैनल व्यावसायिक रूप से आवश्यक जहाजों के लिए खोला गया है। नया अस्थायी मार्ग 20 फीट गहराई के साथ बड़ी संख्या में जहाजों को बंदरगाह तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता है। तटरक्षक बल और बंदरगाह कैप्टन ओ कोन्नल ने कहा है कि क्रू मुख्य चैनल को फिर से खोलने में जुटे हैं।

    Hero Image
    बाल्टीमोर बंदरगाह तक नौकाओं के आने और जाने के लिए एक तीसरा अस्थायी चैनल खोला गया है।

    एपी, बाल्टीमोर। बाल्टीमोर बंदरगाह तक नौकाओं के आने और जाने के लिए एक तीसरा अस्थायी चैनल खोला गया है। फ्रांसिस स्काट ब्रिज का एक हिस्सा ढह जाने से बंदरगाह तक पहुंच में अवरोध उत्पन्न हो गया था। ब्रिज के ढह गए भागों को पुनर्निर्माण से पहले बचाने का प्रयास जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंदरगाह अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात घोषणा की कि ढह गए ब्रिज के उत्तर-पूर्व में स्थित वैकल्पिक चैनल व्यावसायिक रूप से आवश्यक जहाजों के लिए खोला गया है। नया अस्थायी मार्ग 20 फीट गहराई के साथ बड़ी संख्या में जहाजों को बंदरगाह तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता है।

    तटरक्षक बल और बंदरगाह कैप्टन ओ कोन्नल ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा है कि क्रू मुख्य चैनल को फिर से खोलने में जुटे हैं। मालवाहक जहाज के टकराने से 26 मार्च को ब्रिज ढह गया और उसके बाद आवाजाही बाधित हो गई थी। आवाजाही के लिए पहला अस्थायी चैनल एक अप्रैल को खोला गया।