Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एंटोनियो गुटेरेस फिर से नियुक्त किए गए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, 1 जनवरी 2022 से शुरू होगा कार्यकाल

    By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
    Updated: Fri, 18 Jun 2021 08:45 PM (IST)

    गुटेरेस महासचिव के रूप में कार्यरत रहे हैं। 2017 के बाद से वो इस पद को संभालने वाले 9वें व्यक्ति थे। उन्होंने 2005 से 2015 तक शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के रूप में भी काम किया है।

    Hero Image
    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की फाइल फोटो

    संयुक्त राष्ट्र, एजेंसियां। एंटोनियो गुटेरेस को शुक्रवार को दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में फिर से चुन लिया गया है। इनका कार्यकाल 1 जनवरी 2022 से शुरू होगा। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा उन्हें संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुटेरेस महासचिव के रूप में कार्यरत रहे हैं। 2017 के बाद से वो इस पद को संभालने वाले 9वें व्यक्ति थे। उन्होंने 2005 से 2015 तक शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के रूप में भी काम किया है।

    इससे पहले, गुटेरेस 1995 से 2002 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री थे। उन्हें 2012 और 2014 में हुए दो अलग-अलग चुनावों में पिछले 30 वर्षों में पुर्तगाली जनता द्वारा सबसे अच्छे प्रधानमंत्री के तौर पर वोट दिए गए थे।

    बता दें कि इससे पहले, 8 जून को 15 सदस्यीय परिषद की बैठक में महासचिव के पद के लिए सर्वसम्मति से गुतारेस के नाम की सिफारिश वाले प्रस्ताव को अपनाया गया था।