Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आंध्र प्रदेश की छात्रा की अमेरिका में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी थी टक्कर; अगले महीने पूरी होने वाली थी पढ़ाई

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 11:24 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली वी दीप्ति की टेक्सास में हिट एंड रन में मौत हो गई। उसकी दोस्त इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका इलाज चल रहा है। दीप्ति को पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजने के लिए पिता ने अपनी खेती की जमीन बेच दी थी। वह अमेरिका से मास्टर्स की पढ़ाई कर रही थी।

    Hero Image
    दीप्ति की दोस्त इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश की एक छात्रा को अमेरिका में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। 24 वर्षीय वी दीप्ति आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली थी। वह अमेरिका से मास्टर्स की पढ़ाई कर रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसका ग्रेजुएशन मई में पूरा होने वाला था। लेकिन उससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गई। दीप्ति की टेक्सास में हिट एंड रन में मौत हो गई। उसकी दोस्त इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका इलाज चल रहा है।

    परिवार ने जमीन बेचकर पढ़ाया

    परिवार ने बताया कि दीप्ति को विदेश में पढ़ाई करने का काफी शौक था। उसे पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजने के लिए पिता ने अपनी खेती की जमीन बेच दी थी। आखिरी बार जब उससे बात हुई थी, तो उसने कहा था कि पढ़ाई के कारण अभी वह समय नहीं निकाल पा रही है, इसलिए वह संडे को बात करेगी।

    लेकिन परिवार ने कभी सोचा नहीं था कि यह उसकी आखिरी कॉल साबित होगी। अब परिवार उसे शव को वापस लाने की तैयारी कर रहा है। इसके पहले एक और भारतीय छात्रा अमेरिका में सड़क दुर्घटना में घायल हुई थी।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक और विमान हादसा, एक व्यक्ति की मौत