56 मीटर तक कागज का जहाज उड़ाकर US student ने जीती World Paper plane championship
प्रतियोगिता अमेरिका के रहने वाले जैक हार्डी ने जीती। उनके द्वारा बनाए गए कागज के जहाज ने 56.61 मीटर की दूरी तय की। ...और पढ़ें

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के एक छात्र ने 56 मीटर तक कागज का जहाज उड़ाकर पेपर प्लेन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। यह प्रतियोगिता ऑस्ट्रिया में आयोजित की गई थी। इसमें भारत समेत 61 देशों की 380 यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता तीन कैटेगरी में हुई, जिसमें हिस्सा ले रहे छात्रों ने खुद कागज के जहाज बनाकर उड़ाए।
प्रतियोगिता अमेरिका के रहने वाले जैक हार्डी ने जीती। उनके द्वारा बनाए गए कागज के जहाज ने 56.61 मीटर की दूरी तय की। वहीं, सर्बिया के लेजर दूसरे और स्लोवेनिया के रॉबर्ट तीसरे नंबर पर रहे। लेजर के जहाज ने 52.28 मीटर और रॉबर्ट के जहाज ने 46.36 मीटर की दूरी तय की। ये जहाज ए-4 साइज के पेपर से बनाए जाते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।