Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paris Olympics 2024: अमेरिकी धावक नोआन लाइल्स बने विश्व के सबसे तेज पुरुष, 9.79 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर की दौड़

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 03:05 AM (IST)

    Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक में अमेरिकी धावक नोआन लाइल्स ने इतिहास रच दिया है। नोआन लाइल्स दुनिया के सबसे तेज पुरुष बन गए हैं। उन्होंने 9.79 सेकेंड में 100 मीटर की रेस पूरी कर गोल्ड मेडल जीता है। 10 सेकेंड की इस रेस में मुकाबला दुनिया के टॉप एथलीटों के बीच हुआ। जमैका के फर्राटा धावक किशेन थांपसन दूसरे स्थान पर रहे।

    Hero Image
    Paris Olympics 2024: नोआह लाइल्स बने सबसे तेज धावक।

    जेएनएन, नई दिल्ली। अमेरिकी धावक नोआह लाइल्स ने आखिरकार वह कर दिखाया जिसकी चर्चा पिछले एक महीने से पूरे विश्व में हो रही थी। सबसे रोमांचक दौड़ में से एक पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नोआह लाइल्स विश्व के सबसे तेज पुरुष बन गए हैं। सांसों को थाम देने वाले उस 10 सेकेंड में विश्व के शीर्ष एथलीटों के बीच ऐसा मुकाबला हुआ कि सेकेंड के छोटे हिस्से में भी अंतर पता नहीं चल सका।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: अमेरिकी महिला ने उबर ड्राइवर पर मिर्ची स्प्रे से किया हमला, टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर ने किया बैन

    जीवन का सर्वश्रेष्ठ 9.79 सेकेंड का समय निकालकर अमेरिकी धावक लाइल्स ने दौड़ पूरी की, पर वह ऐसा करने वाले एकमात्र धावक नहीं थे। जमैका के फर्राटा धावक किशेन थांपसन ने भी दौड़ इतने ही समय में पूरी की, पर सेकेंड के भी 1000वें हिस्से (.784) और (.789) में दोनों के बीच अंतर निकाला जा सका, जिससे स्वर्ण और रजत पदक धारक मिले।

    वहीं, पिछली बार के स्वर्ण पदक विजेता इटली के जैकब्स मार्सेल ने 9.85 सेकेंड में दौड़ पूरी कर सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, पर फिर भी वह पांचवें स्थान पर रहे। अमेरिकी धावक फ्रेड कर्ली 9.81 सेकेंड के साथ कांस्य विजेता बने।

    यह भी पढ़ें: रनिंग मेट की रेस में टिम वाल्ज, जोश शापिरो और मार्क केली शामिल, कमला हैरिस किसे चुनेंगी अपना उपराष्ट्रपति?